Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैडबरी के फैसले ने तोड़ा दीवानों का दिल

हमें फॉलो करें कैडबरी के फैसले ने तोड़ा दीवानों का दिल
, गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (15:16 IST)
लंदन। 90 साल के बाद रैसिपी में हुए बदलाव ने चॉकलेट के दीवानों का दिल तोड़ दिया है। बात कैडबरी की है। कैडबरी ने पहली बार फ्रूट एंड नट की रसिपी में बदलाव किया है। नई चॉकलेट में सुल्ताना नामक एक खास प्रकार की किशमिश शामिल करने का फैसला हुआ है। किशमिश की जगह सुल्ताना को शामिल किया जा रहा है
कई लोग तो दोनों में फर्क भी नहीं कर पाएंगे। कंपनी को बड़ी संख्या में युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है- फ्रूट एंड नट में बदलाव करने के लिए हम कैडबरी घृणा करते हैं। दशकों से फ्रूट एंड नट के स्वाद चख रहे दुनियाभर के करोड़ों लोगों को यह नई रैसिपी रास नहीं आ रही है। 
 
ट्विटर और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इसका विरोध किया जा रहा है। दुनियाभर से चॉकलेट प्रेमी अपनी प्रतिक्रियाएं लोगों कंपनी तक पहुंचा रहे हैं। सुल्ताना किशमिश का एक प्रकार है। इसका इस्तेमाल शराब बनाने में होता है। यूरोप में इसे बहुत पसंद किया जाता है। अमेरिका में थॉम्पसन बीजरहित सुल्ताना की एक वैरायटी है। इसकी पैदावार मुख्यरूप से तुर्की में होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi