Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विदेशी पर्यटकों को ले जा रही बस पलटी, 12 मरे

हमें फॉलो करें विदेशी पर्यटकों को ले जा रही बस पलटी, 12 मरे
मैक्सिको सिटी , बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (08:51 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के क्विंटाना रू प्रांत में एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।
 
अधिकारियों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील और स्वीडन के पर्यटकों सहित कुल 31 लोगों को ले जा रही थी। मैक्सिकों के प्रमुख पर्यटन स्थल क्विंटाना रू प्रांत में हैं।
 
बस संचालक कंपनी कोस्टा माया के अनुसार बस मंगलवार सुबह जब तुलुम नगर के दक्षिण में स्थित एक पुराने खंडहर के पास काकोबेन पहुंची तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गई। दुर्घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका को झटका, डॉलर को चलन से बाहर करेंगे चीन और पाकिस्तान