Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पत्‍नी चाहती थी बेसमेंट, पति ने बना दिया जमीन के नीचे महल...

हमें फॉलो करें पत्‍नी चाहती थी बेसमेंट, पति ने बना दिया जमीन के नीचे महल...
, बुधवार, 1 अगस्त 2018 (15:42 IST)
पत्‍नी चाहती थी आलू रखने के लिए बेसमेंट.. लेकिन पति ने 23 साल तक अथक मेहनत कर पत्‍नी के लिए जमीन के अंदर बना दिया महल... दुर्भाग्‍य से वह शख्‍स अब नहीं रहा, लेकिन महल पर्यटकों को बहुत आकर्षित कर रहा है।


खबरों के मुताबिक, आर्मेनिया के अरिंज गांव में एक महिला तोस्या घारीबिन ने अपने पति लेवोन अरकेल्यान से आलू रखने के लिए बेसमेंट में एक कमरा बनाने को कहा, लेकिन लेवोन ने 23 साल में जमीन के अंदर एक महल तैयार कर दिया। 2008 में लेवोन दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनका बनाया महल पर्यटकों को बहुत आकर्षित कर रहा है।

महल को मध्ययुगीन इमारत की शक्ल दी गई है। महल में गुफाएं और नहरें भी बनाई गईं हैं। दरवाजों को मेहराब की शक्ल दी गई है। दीवारों पर बड़े-बड़े आले उकेरे गए हैं। लेवोन की पत्‍नी तोस्या इसे प्यार की निशानी करार देती हैं और यहां आने वाले पर्यटकों को महल के सातों कमरे दिखाती हैं। तोस्या ने अपने पति की याद में एक म्यूजियम भी बनाया है।

लेवोन ने 1985 में जब एक बार खुदाई शुरू की तो फिर उसके बाद नहीं रुके। पत्‍नी ने कई बार रोकना चाहा, लेकिन वे अपनी योजना पर अडिग रहे। लेवोन ने घर बनाने का प्रशिक्षण लिया था। इसके लिए वे रोज 18 घंटे काम करते थे।

लेवोन ने 20 साल से ज्यादा समय में जमीन के अंदर सामान्य औजारों से तीन हजार वर्गफुट हिस्सा खोद लिया था। शुरुआत में जमीन खोदने में उन्हें काफी मेहनत लगी। मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने खुदाई में 600 ट्रक मिट्टी और पत्थर निकाले। 2008 में 67 साल की उम्र में लेवोन की हार्टअटैक से मौत हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्टूबर में मिल सकती है खुशखबरी, PF पेंशन पर समिति देगी रिपोर्ट