Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रिटिश सांसद जो कॉक्स की हत्या, जनमत संग्रह पर विराम

हमें फॉलो करें ब्रिटिश सांसद जो कॉक्स की हत्या, जनमत संग्रह पर विराम
लंदन , शुक्रवार, 17 जून 2016 (08:04 IST)
लंदन। ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की 41 वर्षीय महिला सांसद पर गुरुवार को उत्तरी इंग्लैंड स्थित उनके संसदीय क्षेत्र में गोली और चाकू से हमला किया गया जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद देश के यूरोपीय संघ में बने रहने को लेकर चल रहे जनमत संग्रह पर अनिश्चितकालीन विराम लग गया है।
 
 
लेबर पार्टी की सांसद जो कॉक्स हमला उस समय हुआ जब वह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रही थीं।
 
बीबीसी की खबर के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने हमलावर को कम से कम दो बार 'ब्रिटेन के हित को उपर रखो' चिल्लाते सुना।
 
हमले के बाद सांसद को लीड्स जनरल इनफर्मेरी लाया गया जहां हथियारबंद पुलिस बाहर गश्त कर रही थी और अंदर चिकित्सा विशेषज्ञ उनकी जान बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे थे। हमले में एक और व्यक्ति घायल हो गया। उसका इलाज किया जा रहा है। वह गंभीर रूप से घायल नहीं है। उसकी उम्र 70-80 साल के बीच है।
 
वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमें बताते हुए दुख हो रहा है कि जो कॉक्स ने आज हुए हमले के बाद दम तोड़ दिया।
 
प्रवक्ता ने कहा कि हम इलाके में उस दौरान मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने और जांच में हमारी मदद करने की अपील करते हैं।
 
वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने 52 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उसके पास से आग्नेयास्त्र सहित कई हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को बीरस्टाल की मार्केट स्ट्रीट के पास गिरफ्तार किया गया। सांसद ने कुछ लोगों के साथ साप्ताहिक बैठक की थी।
 
काक्स देश में 23 जून को होने वाले जनमत संग्रह से पहले ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने का समर्थन कर रही थीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#webviral 68 वर्ष की उम्र में भी 10वीं के छात्र, पास होने का जुनून