Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूमध्य सागर में नाव डूबी, 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत

हमें फॉलो करें भूमध्य सागर में नाव डूबी, 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत
, सोमवार, 4 जून 2018 (10:41 IST)
सांकेतिक फोटो

ट्यूनिश। भूमध्य सागर में रविवार को नाव डूबने से 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई। ट्यूनिशिया के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने देश के दक्षिणी तट से 47 शव बरामद किए, जबकि 68 लोगों को बचाया गया।


आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि तटरक्षक और नौसेना सैन्य विमान की मदद से तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बताया कि 70 से ज्यादा लोगों को इस घटना में बचाया गया है।

वहीं आईओएम के प्रवक्ता फ्लावियो डी गियाकोमा ने टि्वटर पर कहा है कि लापता लोगों की संख्या अब भी अनिश्चित है। ट्यूनिशिया के प्रवासी एक बेहतर भविष्य के लिए नियमित रूप से भूमध्य सागर को पार करने की कोशिश करते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी, आतंकी संगठन भारी तादाद में कर रहे युवाओं की भर्ती