Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओबामा अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप चौथे स्थान पर

हमें फॉलो करें ओबामा अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप चौथे स्थान पर
वॉशिंगटन , गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (21:21 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भले ही अब पद पर नहीं हैं, लेकिन काफी संख्या में अमेरिकी नागरिकों (44 प्रतिशत) का मानना है कि उनके जीवनकाल के वे सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति थे। यह बात प्यू रिसर्च सेंटर के एक सर्वेक्षण में सामने आई है जिसमें वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चौथे स्थान पर रखा गया है। 
 
ओबामा लगातार दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे। सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 44 प्रतिशत ने उन्हें अपने जीवनकाल का सर्वश्रेष्ठ या दूसरा सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति बताया, वहीं बिल क्लिंटन को 33 प्रतिशत और रोनाल्ड रीगन को 32 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।
webdunia
सर्वेक्षण में उल्लेख किया गया है कि ट्रंप ने अपने कार्यकाल का अभी आधा समय पूरा नहीं किया है लेकिन इसके बावजूद 19 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर अपना काम सर्वश्रेष्ठ तरीके से या दूसरे स्तर के सर्वश्रेष्ठ तरीके से किया है। 
 
यह सर्वेक्षण 5 जून से 12 जून के बीच किया गया। इसमें 2002 लोग शामिल हुए। इसमें लोगों से पूछा गया कि उनके जीवनकाल में किस राष्ट्रपति ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह विश्लेषण उनकी पहली और दूसरी वरीयता के जवाब पर आधारित है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुलदीप की स्पिन के जाल में फंसे 6 अंग्रेज बल्लेबाज, भारत को मिला 269 रनों का लक्ष्य