Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया
, शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (21:55 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी राज्य विक्टोरिया में अचानक आई बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है जिसमें से कम से कम 17 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया।
 
 
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले 2-3 दिनों में और अधिक बारिश की चेतावनी दी है। गुरुवार को पूर्वी राज्य विक्टोरिया में तेज बारिश के कारण आई बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया जिसमें से कम से कम 19 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया।
 
विक्टोरिया के कई हिस्सों में 1 घंटे से भी कम समय में इतनी जोरदार बारिश हुई, जो आमतौर पर 1 माह में होती है। प्रशासन ने लोगों को चेतावनी जारी की है कि बाढ़ के पानी में वाहन चलाने का प्रयास न करें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

30 साल बाद पिता की तरह ज्योतिरादित्य भी मप्र के मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए