Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्मचारियों ने लगाया 35 हजार किलो के विमान को धक्का...

हमें फॉलो करें कर्मचारियों ने लगाया 35 हजार किलो के विमान को धक्का...
, रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (09:44 IST)
इंडोनेशिया के एक हवाई अड्डे का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 35000 किलो (35 टन) वजनी विमान को एयरपोर्ट के करीब 20 कर्मचारी धक्का दे रहे हैं। 
 
एयरपोर्ट के कर्मचारी विमान को रनवे से धक्का देकर टर्मिनल ले गए। हैरानी की बात तो यह है कि कर्मचारी जब इस भारी भरकम विमान को धक्का दे रहे थे तब विमान में यात्री भी सवार थे। विमान में सवार यात्रियों ने ही इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। 
 
बाद में गरुड़ एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि विमान को लैंड कराते वक्त पायलट ने गलत दिशा में मोड़ दिया था जिससे विमान बीच में फंस गया था। इस पर एयरपोर्ट को के कुछ कर्मचारियों ने धक्का लगाकर सही दिशा में ले जाया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पकौड़ा रोजगार, तीन साल में रेस्त्रा खोल सकता है बेरोजगार : राज्यपाल