Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लंदन में एसिड हमला, छह घायल

हमें फॉलो करें लंदन में एसिड हमला, छह घायल
लंदन , रविवार, 24 सितम्बर 2017 (08:15 IST)
लंदन। पूर्वी लंदन के एक शॉपिंग सेंटर इलाके में शनिवार को हुए एसिड हमले में छह लोग घायल हो गए हैं।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुछ युवकों ने शनिवार रात एक शॉपिंग सेंटर इलाके में लोगों के ऊपर खतरनाक पदार्थ का छिड़काव किया, इसमें 6 लोग झुलस गए।
 
प्रवक्ता ने बताया कि अभी इस घटना को आतंकवादी हमला नहीं माना जा रहा है। यह हमला स्ट्रैटफॉर्ड सेंटर के पास हुआ है।
 
लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि अलग-अलग स्थानों पर हुए हमले में कई लोग झुलस गए हैं। माना जा रहा है कि 6 लोग घायल हुए हैं। हम आगे की सूचना का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेसबुक पोस्ट में देवी दुर्गा का अपमान, प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत