Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने में सक्षम थ्रीडी प्रिंटेट स्मार्ट जेल

हमें फॉलो करें वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने में सक्षम थ्रीडी प्रिंटेट स्मार्ट जेल
, रविवार, 20 मई 2018 (17:56 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा थ्रीडी प्रिंटेट स्मार्ट जेल तैयार किया है, जो पानी के भीतर चल सकता है, चीजों को थाम सकता है और दूसरी जगहों पर ले जा सकता है। इस जेल से आगे ऐसे रोबोट का विकास किया जा सकता है, जो ऑक्टोपस जैसे समुद्री जीवों की नकल कर सकते हैं।
 
 
इस तकनीक से कृत्रिम हृदय, पेट एवं दूसरी मांसपेशियों का विकास किया जा सकता है और साथ ही बीमारियों का पता लगाने, उनका उपचार करने एवं पानी के भीतर दवा पहुंचाने आदि के लिए उपकरणों का भी निर्माण किया जा सकता है। स्मार्ट जेल जैसी नरम चीजें लचीली होती हैं और कठोर चीजों की तुलना में उनसे कुछ बनाना सस्ता पड़ता है। नरम चीजों से बनाए जाने वाले उपकरण आमतौर पर डिजाइन करने के लिहाज से आसान होते हैं।
 
अमेरिका के रटगर्स विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर होवोन ली ने कहा कि हमारे थ्रीडी प्रिंटेट स्मार्ट जेल में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के लिहाज से काफी संभावनाएं हैं, क्योंकि वे मानव शरीर के ऊतकों जैसे होते हैं जिनमें काफी पानी भी होता है और वे नरम होते हैं तथा इसका इस्तेमाल ऑक्टोपस जैसे समुद्री जीवों की नकल करने वाले कई उपकरणों के लिए किया जा सकता है। यह अध्ययन 'एसीएस अप्लाइड मेटेरियल्स एंड इंटरफेसेज' पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत दुनिया का छठा सबसे धनी देश, कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर