Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान के कराची में लू का कहर, चार दिनों में 180 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें पाकिस्तान के कराची में लू का कहर, चार दिनों में 180 लोगों की मौत
कराची , गुरुवार, 24 मई 2018 (07:45 IST)
कराची। पाकिस्तान के दक्षिणी शहर कराची में पिछले चार दिनों में लू चलने के कारण करीब 180 लोगों की मौत हो गई। एक प्रमुख कल्याणकारी संगठन ने यह जानकारी दी। बहरहाल, सिंध सरकार ने इन दावों को खारिज किया है।
 
ईधी फाउंडेशन के अधिकारी फैजल ईधी ने मीडिया को बताया कि कराची में पिछले चार दिनों में उनके मुर्दाघरों में करीब 180 शव लाए गए। इनमें से ज्यादातर लू के पीड़ित थे। 
 
यह फाउंडेशन पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में मुर्दाघर और एंबुलेंस सेवा का संचालन करता है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का तंज, केवल चुनावों में भारत लौटते हैं मोदी