Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'दो शब्द' लिखने की सजा 15 साल की कैद!

हमें फॉलो करें 'दो शब्द' लिखने की सजा 15 साल की कैद!
बैंकॉक , मंगलवार, 24 मई 2016 (07:35 IST)
बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक विधवा महिला को फेसबुक पर सिर्फ दो शब्द लिखने के चलते 15 साल की सजा हो सकती है। इस महिला पर राजा का अपमान करने का आरोप लगा है। महिला पर आरोप है कि उसने राजा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है, लेकिन महिला इन आरोपों से इंकार कर रही है।
 
पुलिस का कहना है कि 40 साल की पतनारी चनकिज ने फेसबुक पर एक राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ बातचीत के दौरान राजा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा कही। पुलिस का दावा है कि उन्होंने राजा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के जबाव में थाई भाषा में 'जा' शब्द लिखा जिसका अर्थ अंग्रेज़ी में 'आई सी' या 'ओके' होता है।
 
महिला को फेसबुक पर लिखे दो शब्द भारी पढ़ सकते हैं। पतनारी का दावा है कि उनका बेटा एक छात्र नेता है जिसकी वजह से उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। थाइलैंड में दो साल पहले हुए सैन्य विद्रोह के बाद 60 से अधिक लोगों को इस तरह के एक मामले में पकड़ा गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कंगना के खिलाफ हो रही है साजिश?