Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस देश में रहने के लिए मिलेंगे आपको 71 लाख रुपए

हमें फॉलो करें Ireland Scheme 71 Lakh
Ireland Scheme 71 Lakh
अधिकतर लोगों का विदेश जाना या दूसरे देश में सेटल होने का सपना होता है। पर विदेश जाना किसी दूसरे राज्य में जाने जितना आसान नहीं है क्योंकि दूसरे देश में शिफ्ट होने के लिए आपको काफी फंड की ज़रूरत होती है। पर आप से कहा जाए कि दूसरे देश में शिफ्ट होने के लिए आपको 71 लाख रूपए दिए जाएंगे तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे? जी हां, ये सच है कि आपको दूसरे देश में रहने के लिए 71 लाख रूपए दिए जाएंगे। इस देश का नाम आयरलैंड है।
 
दरअसल आयरिश सरकार ने देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए एक प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसमें फोरेनर को आयरलैंड में रहने के लिए फंड दिया जाएगा। इस निति का नाम 'or living Ireland रखा गया है। इस निति के सेहत जो भी व्यक्ति ऑफशोर आइलैंड पर सेटल होगा उसे एक निर्धारित अमाउंट दिया जाएगा। यह निति आयरलैंड के 30 आइलैंड पर लागु होती है।
webdunia


इन आइलैंड पर जनसंख्या बढाकर वहां के निवासी समुदाय को सपोर्ट किया जा सके जो इन आइलैंड पर आइसोलेटेड हो चुके हैं। इस निति के तहत निर्धारित 30 आइलैंड में से कोई आइलैंड में रहने वाले सेटलर या नए निवासी को सरकार 80,000 यूरो देगी जो लगभग 72 लाख रूपए के सामान है। इस अमाउंट को देने के लिए कुछ टर्म्स एंड कंडीशन भी निर्धारित की गई हैं। चलिए जानते हैं इन शर्तों के बारे में..
  • सबसे पहले किसी व्यक्ति को यहां सेटल होने के लिए निर्धारित 30 ऑफशोर आइलैंड में से किसी 1 आइलैंड पर ज़मीन खरीदनी होगी। 
  • यह प्रॉपर्टी 1993 से पहले से कंस्ट्रक्ट होनी चाहिए और 2 साल से खाली होनी चाहिए।
  • सरकार के द्वारा दिए गए 71 लाख रूपए आपको खरीदी हुई प्रॉपर्टी को यूटिलाइज करने में लगाने होंगे। 
  • यानि आप यह फंड घर के ऍपेरेन्स को बढ़ाने के लिए या नया घर कंस्ट्रक्ट करने के लिए ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप सरकार की ये सभी शर्तों को पूरा करते हैं या कर सकते हैं तो आप आयरिश सरकार को एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं जिसकी शुरुआत 1 जुलाई 2023 से होगी। 
  • इस स्कीम के रजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख 30 अगस्त 2023 है और आप आयरिश सरकार की ओफ्फिकल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • ये सभी फैसले लेने से पहले आप खुद से अच्छे से रिसर्च करें और सोच समझकर ही निर्णय लें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UCC and Modi Mitra : यूसीसी की आहट के बीच मुस्‍लिम कैसे बनेंगे ‘मोदी मित्र’, 2024 में कितना कारगर होगा ये गणित