Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
  • तिथि- वैशाख कृष्ण प्रतिपदा
  • शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
  • व्रत/मुहूर्त- कच्छापवतार, सत्य सांईं महा.दि.
  • राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
webdunia
Advertiesment

सफलता अवश्य मिलेगी - मुनिश्री तरुणसागर

मुनिश्री तरुणसागर जी के कड़वे प्रवचन

हमें फॉलो करें सफलता अवश्य मिलेगी - मुनिश्री तरुणसागर
अगर तुम कोशिश करते हो और फिर भी सफलता नहीं मिलती तो निराश म‍त होओ, बल्कि उस व्यक्ति को याद करो जिसने 21वें वर्ष में वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ा और हार गया। 22वें वर्ष में व्यवसाय करना चाहा तो नाकामयाब रहा।

फिर 27वें वर्ष में पत्नी ने तलाक दे दिया। 32वें वर्ष में सांसद पद के लिए खड़ा हुआ पर मात खा गया। 37वें वर्ष में कांग्रेस की सीनेट के लिए खड़ा हुआ, किंतु हार गया। 42वें वर्ष में पुन: सांसद पद के लिए खड़ा हुआ, फिर हार गया।

47वें वर्ष में उप-राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा हुआ, पर परास्त हो गया। लेकिन वही व्यक्ति 51 वर्ष की उम्र में अमेरिका राष्ट्रपति बना। नाम था- अब्राहम लिंकन।

इसीलिए कहा गया है- हिम्मत मत हारो, नए सिरे से फिर यात्रा शुरू करो, सफलता अवश्य मिलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi