Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस वेलेंटाइन पर अपने प्रिय को सरप्राइज करें इन 5 खास डिशेज से...

हमें फॉलो करें इस वेलेंटाइन पर अपने प्रिय को सरप्राइज करें इन 5 खास डिशेज से...
स्ट्रॉबेरी मूस केक विद चॉकलेट
 
प्यार का दिन हो और अपने प्रिय के लिए कुछ खास न बनें तो फिर प्यार का इजहार ही कैसा? अगर आपने अभी तक कुछ खास सोचा नहीं है...! तो क्यों न इस बार आप अपने प्रियजनों का मन लुभाने के लिए उन्हें ये विशेष डिशेज बनाकर खिलाएं और अपने प्यार का इजहार करें। 
 
सामग्री (स्पांज बेस) : मैदा 290 ग्राम, 4 अंडे, दूध 32 मिली लीटर, शक्कर एक कप, वनीला एक चम्मच, नमक आधा चम्मच, वेजिटेबल ऑयल 32 मिली लीटर, मेल्टेड चॉकलेट 100 मिली लीटर, मूस : स्ट्रॉबेरी 200 ग्राम, अंडे का पीला भाग एक, शक्कर तीन-चार चम्मच, वनीला एक चम्मच, दूध 100 मिली लीटर, जिलेटिन (फ्लेवररहित) ढाई चम्मच, स्ट्रॉबेरी प्यूरी 200 ग्राम, क्रीम एक कप, आधी कटी स्ट्रॉबेरी 150 ग्राम।

 
विधि (स्पांज बेस) : दूध, शक्कर, नमक, तेल और वनीला में मैदा मिला लें। अब अंडे में शक्कर व नमक मिलाएं और मिक्सर में पांच मिनट तक ब्लेंड करें। इसमें मैदा मिलाएं। मिश्रण के कुछ भाग में दूध और तेल मिलाएं व ब्लेंड कर लें। केक की सभी सामग्रियों को मिलाकर एक बार ब्लेंड कर लें। अब केक को 180 डिग्री सेंटीग्रेड में 35 मिनट तक बेक करें।
 
स्ट्रॉबेरी मूस : स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड कर उसकी प्यूरी बना लें। एक सॉसपैन में शक्कर, अंडे का पीला भाग और वनीला मिलाएं। अंडे के मिश्रण में स्ट्रॉबेरी की प्यूरी (150 मिली लीटर) मिलाएं। दूसरे सॉस पैन में जिलेटिन और दूध मिलाकर गर्म करें।

 
अब इसमें स्ट्रॉबेरी का मिश्रण मिलाकर गर्म करें। थोड़ा पकाकर सॉसपैन उतार लें और ठंडे पानी में रखकर तापमान सामान्य करें। क्रीम को झाग आने तक फेंट लें और इसमें स्ट्रॉबेरी का घोल मिला लें। गाढ़े घोल को शक्कर के पानी में मिलाएं और उस पर मेल्टेड चॉकलेट डालें। केक मोल्ड (उपर्युक्त बेस) पर केक का मिश्रण रखें और स्ट्रॉबेरी के कतरे सजा दें। इसे ढंक कर फ्रिज में चार घंटे के लिए ठंडा करें। बाहर निकालें और ताजा, स्ट्रॉबेरी के साथ सर्व करें।
 
*********
 
रोज कस्टर्ड विथ आइसक्रीम
 
सामग्री : 1 लीटर दूध, शक्कर 250 ग्राम, (कस्टर्ड पावडर) रोज आइसक्रीम 200 ग्राम, 2 टी स्पून, अनारदाने 1/4 कप, स्ट्रॉबेरी 1/4 कप, रोज एसेंस, 
 
विधि : सबसे पहले कस्टर्ड पावडर थोड़े दूध में घोलें, बाकी दूध उबालें व धीरे-धीरे कस्टर्ड घोल मिलाते जाएं। बराबर चलाते रहे फिर शक्कर मिलाएं। 
 
गाढ़ा होने पर उतारें व ठंडा करके फेंट लें। 2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें, अनार व स्ट्रॉबेरी के कतरे डालें व गिलासों या प्यालों में डालें। स्कूप से आइसक्रीम डालें। रोज एसेंस छिड़कें व गुलाब की पत्ती से सजाकर पेश करें।
 
*********
 
नमकीन वेलेंटाइन हार्ट्स
 
सामग्री : सूजी 50 ग्राम, मैदा 200 ग्राम, पनीर 50 ग्राम, नमक स्वादानुसार मोयन के लिए रिफाइंड तेल 65 ग्राम, तलने के लिए तेल आवश्यकतानुसार मात्रा में।
 
विधि : सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। फिर मैदा, सूजी, नमक, पनीर व मोयन के तेल को मिलाकर अच्छी तरह मसल लें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर कड़ा गूंथ लें। 
 
तैयार मिश्रण की लोइयां बनाकर रोटी की तरह बेल लें। हार्टशेप कटर से हार्ट्स काट लें। कड़ाही में तेल गरम करके मंदी आंच पर हल्के गुलाबी होने तक तलें। चाय के साथ नाश्ते में कुरकुरे नमकीन वेलेंटाइन हार्ट्स पेश करें।
 
*********
वेलेंटाइन हार्ट्स स्वीट्‍स 
 
सामग्री : 200 ग्राम खोया, 100 ग्राम तिल,  पिसी चीनी 70 ग्राम, बादाम चूरा 50 ग्राम, कटे बादाम 100 ग्राम।
 
विधि : सबसे पहले तिल भूनकर दरदरा पीस लें। खोए में बादाम चूरा व तिल मिलाकर भून लें। भून जाने पर आंच से उतार कर चीनी मिलाएं। चकले पर गोल फैलाकर बादाम डालें। 
 
हाथ से या बेलन से थोड़ा दबाएं और हार्ट के सांचे से काट लें। घर आए फ्रेंड्‍स को तैयार बादाम-तिल के स्वीट्‍स हार्ट्स पेश करें।
 
*********
आलू-गोभी के चटपटे टेस्टी हार्ट्स
 
सामग्री : फूल गोभी 1 छोटा फूल, 250 ग्राम उबले आलू, 1 छोटा चम्मच कटा अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, जीरा 1 छोटा चम्मच, अनारदाना 1 छोटा चम्मच, चाट मसाला 1/2 छोटे चम्मच, तेल सेकने के लिए।
 
विधि : सबसे पहले गोभी को बारीक कद्दूकस कर लें। आलू छीलकर मसल लें। तेल को छोड़कर सारी सामग्री मिला लें। तैयार सामग्री की गोल-गोल छोटी लोइयां बनाएं। प्रत्येक लोई को चकले पर दबाकर हार्ट का आकार दें। 
 
अब तवा गरम करके उलट-पलट कर थोड़ा-थोड़ा तेल डालते हुए सेकें। दोनों ओर से सुनहरी हो जाने पर चटनी के साथ गरम-गरम पेश करें। 
 
*********

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेम संदेश देती कविता : कागा तुम नहीं आते मेरे द्वार