Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मन को लुभाएगी लाजवाब चटपटी कैरी की चटनी...

हमें फॉलो करें मन को लुभाएगी लाजवाब चटपटी कैरी की चटनी...
सामग्री :
1 मध्यम आकार का कच्चा आम (कैरी कद्दूकस की हुई), आधा प्याला कद्दूकस नारियल, 1 चम्मच चीनी या थोड़ा-सा गुड़, आधा प्याला बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच चना दाल, पाव चम्मच मैथी दाना, पाव चम्मच जीरा, 2-3 सूखी लाल मिर्च, मीठा नीम, चुटकी भर हींग, छौंक के लिए 1 चम्मच तेल और राई।

 
विधि : सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम कर चना दाल, मैथी और जीरा डालकर भून लें। लाल मिर्च, मीठा नीम, हींग और कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम डालें और 3-4 मिनट तक नरम होने दें। ठंडा होने पर इसमें नारियल, गुड़ या शक्कर, हरा धनिया, हल्दी और नमक डालें और रोटी-पूरी के साथ परोसें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाही फ्रूट्‍स मॉकटेल विथ मलाई