Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नववर्ष में बारह राशियाँ

नया साल कैसा होगा आपके लिए

हमें फॉलो करें नववर्ष में बारह राशियाँ
- सुरेश कौशल
ND

मेष : दीपावली से मध्य जनवरी 2011 तक कार्यक्षेत्र, निवेश, शेयर मार्केट, संतान और संपत्ति से जुड़े निर्णय गलत हो सकते हैं। मार्च-अप्रैल में नौकरी, व्यापार, वित्तीय, कानूनी क्षेत्रों में प्रतिकूल निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है। जून से दिवाली तक नए व्यापार, विदेश में शिक्षा, व्यापार, प्रवास, संतान के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है।

वृषभ : वर्षांत तक संपत्ति, किराया, वित्त, कानून, प्रबंधन के कारण व्यय बढ़ सकता है। मार्च-अप्रैल में अपनी गलतियों, आर्थिक अनिर्णय, क्रोध और अनुशासन में न रहने के कारण नौकरी, व्यापार में हानि। जून से दीपावली के मध्य पैतृक संपत्ति और विदेश से लाभ हो सकता है। सितंबर से दीपावली तक धन का आवागमन चलता रहेगा।

मिथुन : दीपावली से मार्च तक कार्यक्षेत्र और धन प्राप्ति से जुड़ी प्रगति चलती रहगी। 15 जनवरी से अप्रैल के मध्य तक दांपत्य, व्यापार और सरकार से जुड़े विभागों में तनाव बढ़ेगा। जून से दीपावली तक संपत्ति, वाहन की खरीद और परिवार पर व्यय बढ़ने से मानसिक और आर्थिक तनाव, अचानक काम बिगड़ जाएगा।

कर्क : दीपावली से वर्ष के अंत तक विदेश और पैतृक संपत्ति से लाभ परंतु जनवरी से जून तक कर्ज की देनदारी, संपत्ति लाभ में कमी, शेयर मार्केट, सट्टा और निवेश में प्रतिकूल स्थितियाँ। मार्च-अप्रैल में अचानक व्यापारिक साझेदारी, परिवार में बिखराव का योग बनेगा। जून तक इन्हीं कारणों से आते धन की ग्रह स्थिति परिवर्तन संभव। जून से दीपावली तक कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ।

सिंह : दीपावली से मार्च तक लगातार धन, नौकरी, व्यापार में प्रगति। पैतृक संपत्ति, विदेश व्यापार, सरकारी नौकरी और विभागों से जुड़े निर्णय टालें। लोहा, सीमेंट, भूमि, संपत्ति, फल-सब्जियों, मीडिया, जवाहरात और कागज-कपड़ा, कम्प्यूटर, आईटी से जुड़े लोगों पर यह प्रभाव पड़ेगा।

webdunia
ND
कन्या : वर्षांत तक जीवन के हर क्षेत्र से धन वृद्धि। जनवरी माह में अचानक कार्यक्षेत्र, निवास स्थान, आर्थिक भाग्य में दीर्घकालीन परिवर्तन के संकेत। मार्च से जून के मध्य तक नए व्यापार से संपत्ति प्राप्ति के योग। जून से दीपावली तक विदेश यात्रा, नौकरी, निवास स्थान, शिक्षा के योग बनेंगे।

तुला: दीपावली से वर्ष के अंत तक धन के लिए शुभ रहेगा। जनवरी-फरवरी में शेयर मार्केट और सट्टे इत्यादि में सावधानी से निवेश करें। कला, धर्म, शिक्षा, हीरा एवं जवाहरात, सोना, होटल, खेल, फौज, पुलिस, बिजली और पानी के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दीपावली तक समय अच्छा रहने की संभावना है।

वृश्चिक : दीपावली से वर्षांत तक नए व्यापार, जीवनसाथी के भाग्य, पैतृक तथा अर्जित संपत्ति की खरीद फरोख्त से धन लाभ बढ़ता रहेगा। जनवरी से जून के मध्य तक पारिवारिक तथा आर्थिक तनाव के कारण व्यापारिक, मानसिक तथा शारीरिक क्षमताओं पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

धनु : दीपावली से 15 जनवरी तक काम, कार्यक्षेत्र, व्यापार इत्यादि में तनाव व तेजी दोनों देखने को मिलेंगे।15 मार्च से अप्रैल अंत तक संतान, विदेश प्रवास, नौकरी, व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। जून से मध्य सितंबर तक शुभ समय होगा। मध्य सितंबर से अचानक हानि, आर्थिक संतुलन अस्थिर रह सकते हैं।

webdunia
ND
मकर : दीपावली से वर्ष के अंत तक संपत्ति, माता, संतान, जीवनसाथी के सहयोग से बढ़ोतरी। जनवरी से जून 2011 तक राजनीति, खेल, सरकारी नौकरी, सुरक्षा, चिकित्सा, धर्म, शिक्षा, वित्त और कानून से जुड़े क्षेत्रों में विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जून से दीपावली तक जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव होंगे।

कुंभ : दीपावली से वर्षांत तक किराए, भूमि तथा जवाहरात, होटल एवं कागज-कपड़ा के व्यापार में निवेश या नया व्यापार आरंभ करने के योग। जनवरी-फरवरी में दुर्घटना, चोरी, धोखाधड़ी से बचें। मार्च-अप्रैल में वित्त, कानून, प्रबंधन, राजनीति, सरकारी नौकरी में परिवर्तन।

मीन : दीपावली से वर्षांत तक आयात-निर्यात तथा रुके धन से लाभ। वर्षांत से जून तक व्यापारिक, साझेदारी में दरार, हानि, बढ़ते व्यय तथा चोरी, दुर्घटना से जुड़ी समस्या से बचने हेतु शेयर मार्केट, संपत्ति अथवा किसी भी प्रकार का निवेश टालें। फरवरी-अप्रैल में बैंक, वित्त, कर तथा पैतृक संपत्ति से जुड़े तनाव।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi