Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसा रहेगा 2011 का नया साल

नया साल : आपकी राशि के लिए

हमें फॉलो करें कैसा रहेगा 2011 का नया साल
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी
इस वर्ष स्वास्थ्य बेहतरी के संकेत दे रहा है। उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि रहेगी। किन्तु तामसिक आहारों के प्रयोग व छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा उठेगा। कारोबार व व्यापार के मामले में पूरे दमखम के साथ आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में मतभेदों को हल करने की पुरजोर कोशिश रहेगी। मातृ व पितृ पक्ष आपके अच्छे और उत्साही प्रयासों से खुश रहेंगे। प्रेम संदर्भों में वस्त्राभूषणों की खरीद को अंतिम रूप दे सकते हैं। वर्ष के चतुर्थ भाग में रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है जिससे तनाव व परेशानियों का ग्राफ बढ़ सकता है। अनावश्यक बातों से दूरी बनाकर चलना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली माह :- जनवरी, मार्च, नवंबर, दिसंबर।

वृषभ
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा
स्वास्थ्य संदर्भों में आरोग्यता की वृद्धि होगी। चेहरा खिला हुआ व खूबसूरत रहेगा। किन्तु संयमित दिनचर्या और नियमित कसरत का क्रम जारी रखना होगा। तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी, कला, कानून, नाट्‍य, फिल्म संगीत, शिल्पकला में करियर निखारने के योग रहेंगे। कारगर प्रयासों में आलस्य से बचें, अन्यथा आप निचले पायदान पर खिसक सकते हैं। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। थोक व फुटकर व्यापार के क्षेत्रों में लाभप्रदता बढ़ाने में स्थानीय बाजार से चुनौतियाँ मिल सकती हैं। स्वजनों को यथोचित आदर देकर तालमेल को बढ़ाएँगे। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। प्रेम संदर्भों में एहतियात की जरूरत रहेगी। साथी अचानक ही तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर तनाव दे सकता है।
भाग्यशाली माह :- जनवरी, मई, अक्टूबर।

मिथुन
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग भूरा
इस वर्ष तंदुरुस्ती के मामले में आप किसी से कम नहीं रहने वाले। आपकी सुन्दरता मन को लुभाने वाली रहेगी। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में निकट प्रतिद्वन्दी को कड़ी टक्कर देते हुए सफलता अर्जित करेंगे। किन्तु वर्ष के मध्य भाग में गुप्तांग की पीड़ा परेशानी दे सकती है। चिकित्सा, पत्रकारिता, प्रशासनिक, प्रबंधन, पयर्टन, विदेशी व्यापार के क्षेत्रों में करियर सँवारने की खूबसूरत उड़ान भरेंगे। कुछ अवरोधों के बाद भी आप लक्ष्य भेदने में सफल रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्रों में आर्थिक कठिनाइयों का एहसास होगा। निवेश मामलों में कुछ अन्तराल के बाद लाभ प्राप्त होगा। पत्नी से आपसी प्यार व सहयोग रहेगा। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। प्रेमी साथी पिता व भाई को किसी खास बात के लिए राजी करने की मुहिम छेड़ सकते हैं।
भाग्यशाली माह :- मार्च, अगस्त, अक्टूबर।

webdunia
ND
कर्क
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग लेमन।
सेहत खिली हुई सुन्दर और क्षमताओं से पूर्ण रहेगी। मन की उलझन समाप्त होगी। किन्तु बौद्धिक ज्ञान और शारीरिक चुस्ती बढ़ाने हेतु अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। न्यायिक, कला, तकनीक, चिकित्सा, अर्थ प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में करियर को सुनहरा बनाने के लिए बेहतर अवसर रहेंगे। विदेश एवं थोक माल के व्यापार में छोटी-छोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वजनों के मध्य तालमेल रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। आपके सहयोगी एवं उत्तम व्यवहार से स्वजन प्रसन्न रहेंगे। प्रणय प्रकरणों में मन को लुभाने वाली वार्ताएँ छिड़ सकती है। बशर्ते किसी भी ऐसे कदम से बचना होगा जो आगामी जीवन को दुष्प्रभावित करें।
भाग्यशाली माह :- जनवरी, मई, अगस्त।

सिंह
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लाल
ताकत व साहस के मामले में आप औरों से कहीं अधिक धनी रहेंगे। शिक्षा, रोजगार व दूरस्थ व्यापार की अचानक ही कोई यात्रा हो सकती है। वर्ष के मध्य भाग में स्वास्थ्य के सुस्त होने की आशंका है। तामसिक आहारों और गुस्से से बचना होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में प्रबंधन, उत्पादन, प्रशासन की उच्च सेवाओं के अवसर रहेंगे। शोध, कला, लेखन, कृषि व चिकित्सा के क्षेत्रों में सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आनन्द रहेगा। धार्मिक आयोजन होंगे। भाई-बहनों के मध्य संपत्ति के तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम संदर्भों में मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। जिससे कभी प्यार तो कभी तकरार रहेगी।
भाग्यशाली माह :- जनवरी, अगस्त, दिसंबर।

कन्या
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग आसमानी
आंतरिक पीड़ा का अंत होगा। चेहरा प्रसन्नता से खिल उठेगा। उत्तम विचारों की आवृत्ति से आप किसी धर्म व शुभ कार्यों में रूचि लेंगे। यद्यपि वर्ष के दूसरे चरण में सेहत संदर्भों में चर्म पीड़ाएँ हो सकती हैं, जो जल्द ही नियंत्रित होगी। संगीत, कला, साहित्य, चिकित्सा, बैंकिंग, वाणिज्य के क्षेत्रों में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। इच्छित क्षेत्रों में करियर को चमकाने हेतु कठिन प्रयास करने होंगे। स्वजनों के मध्य चल रहे विवाद दूर होंगे। कोई बुजुर्ग नेक सलाह मानने के लिए जोर डाल सकता है। निजी रिश्तों में साथी का बदला हुआ रुख हैरान करने वाला रहेगा। जो आगामी समय में नया मोड़ ले सकता है।
भाग्यशाली माह :- जनवरी, जुलाई, अगस्त।

तुला
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग ग्रे
webdunia
WD
मनोबल उच्च रहेगा, इसके साथ ही ताकत व चुस्ती में इजाफा होगा। बढ़ी हुई कार्य क्षमताओं का लाभ उठाते हुए राजनीति, प्रबंधन, प्रशासन, फिल्म, संगीत के संबंधित क्षेत्रों में कामयाबी हासिल होगी। जीवनसंगी से तालमेल व प्यार प्राप्त होगा। धर्म में रूचि रहेगी। भाई व पिता से मतभेद दूर करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। कारोबार व व्यापारिक संदर्भों में कुछ रूकावट के बाद कामयाबी मिलेगी। व्यक्तिगत रिश्ते पहले के मुकाबले वर्ष के शुरूआती दौर में मधुर रहेंगे। किन्तु अगस्त माह तनावयुक्त हो सकता है। सूझबूझ से चलें।
भाग्यशाली माह :- मार्च, जनवरी, अक्टूबर

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग पीला
शारीरिक जोश, शक्ति से कार्य करने की क्षमताएँ बेहतर रहेगी। दैनिक जीवन की सक्रियता बढ़ेगी। किन्तु वर्ष के चतुर्थ भाग में कुछ शारीरिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। यांत्रिकी सैन्य, बीमा, चिकित्सा, पर्यटन, अध्यापन के क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। बाजार में कड़ी स्पर्धा के चलते अधिक भागदौड़ व चिंताएँ बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष को परिणय के पवित्र सूत्रों में पिरोने में सफलता मिलेगी। पत्नी के मध्य अनबन की स्थिति समाप्त होगी। प्रेम संबंधों में उन्नति होगी, समझ और सहयोग बढ़ेगा। किन्तु अप्रैल, अगस्त में एक नया मोड़ आ सकता है।
भाग्यशाली माह :- फरवरी, सितंबर, दिसंबर।

धनु
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद
सेहत सकारात्मक ऊर्जा से खिली हुई रहेगी। किन्तु विश्राम रहित मानसिक व शारीरिक परिश्रम सेहत को बिगाड़ने वाला साबित होगा। इस वर्ष स्वास्थ्य बुलंद और सुखद रहेगा। न्यायिक, प्रशासनिक, चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी, नेतृत्व व प्रबंधन के क्षेत्रों में तरक्की के योग रहेंगे। कहीं दूरस्थ पदभार ग्रहण करने का बुलावा आ सकता है। कार्य के साथ अंशकालिक अध्यन में भी रूचि रहेगी। माता-पिता ही नहीं बल्कि अन्य स्वजन भी आपके कार्य व व्यवहार से प्रभावित रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में अचानक ही प्रेमी साथी बदला-बदला दिखेगा जो अज्ञात कल की ओर बढ़ता नजर आएगा। अत: एहतियात बरतकर चलना होगा।
भाग्यशाली माह :- मार्च, अप्रैल, नवंबर, दिसंबर।

मकर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग हरा
इस वर्ष स्वास्थ्य संदर्भों में चुस्ती के साथ ही कठिन समय में हिम्मत और जोश बढ़ेगा, किसी समस्या से डरने की अपेक्षा, उसे हल करने में विश्वास रहेगा। यद्यपि वर्ष के पहले और मध्य भाग में छोटी-छोटी परेशानियाँ उभर सकती है। कुल मिलाकर आप ताजे और खिले हुए स्वास्थ्य के मालिक रहेंगे। शैक्षिक पाठ्यक्रमों सहित सौंदर्य, वाणिज्य, कला, लेखन, सैन्य के संबंधित क्षेत्रों में करियर को निखारने के प्रयास रंग लाएँगे। गृहस्थ जीवन के आँगन में मंगल गीतों की बयार बहेगी। शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। वर्ष का द्वितीय चरण प्रेम संदर्भों में चिंता दे सकता है।
भाग्यशाली माह :- जनवरी, मार्च, नवंबर।

webdunia
ND
कुंभ
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सुनहरा
स्वास्थ्य खिला हुआ व समृद्ध रहेगा। बेहतर क्षमताओं का एहसास होगा। धीर और गंभीर रहकर कार्य को अंजाम तक पहुँचाने में सफल रहेंगे। किन्तु तामसिक आहार व गुस्सा सेहत को खराब करने वाला सिद्ध होगा। आजीविका में कुशलता प्राप्त करने हेतु किसी व्यावसायिक दक्षता के कार्यक्रम में भाग लेने के योग रहेंगे। साहित्य, संगीत, तकनीकी, फिल्म, उद्योग, उत्खनन से संबंधित कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के मध्य मतभेद व तनाव बढ़ सकते हैं।
भाग्यशाली माह :- मार्च, जुलाई, अगस्त।

मीन
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी
सेहत के लिहाज से यह वर्ष मिश्रित परिणामवाला रहेगा। सकारात्मक विचार मन को आन्दोलित कर प्रसन्नता देंगे। किन्तु खान-पान व विश्राम के क्रम को बनाएँ रखने के बाद ही आप चुस्त-दुरूस्त सेहत के मालिक रहेंगे। अध्यापन, कला, संगीत, फिल्म, तकनीक, चिकित्सीय विज्ञान में सेवा के बेहतर अवसर रहेंगे। निपुणता व योग्यता बढ़ेगी। शिक्षा व करियर संबंधित यात्रा में अचानक ही बदलाव करना पड़ सकता है। अगस्त, सितंबर में कारोबार में चिंताएँ उभर सकती हैं। किसी खास मुद्दे में स्वजनों से सहमति बनेगी। जायदाद संदर्भों में पितृ व ससुराल पक्ष से तनाव उभर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों को सुधारने में कठिनाइयाँ आ सकती हैं।
भाग्यशाली माह :- मार्च, अक्टूबर, दिसंबर।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi