Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

World Tourism Day Theme Lists : 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस, जानें 43 वर्षों की थीम

हमें फॉलो करें World Tourism Day Theme Lists : 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस, जानें 43 वर्षों की थीम
World Tourism Day 2023 : विश्वभर में कई सारी जगह ऐसी हैं, जिनसे कुछ समय पहले आम आदमी अनजान थे। पहले के समय में उस स्थान पर जाने के लिए किसी परिवहन मार्ग की सही व्‍यवस्‍था नहीं थी। लेकिन विकासशील देशों के लिए टूरिज्‍म सेक्‍टर बहुत मायने रखता है। 
 
आजकल दुनियाभर के हर कोने में लोग आसानी से पहुंच सकें, इस प्रकार से हर परिवहन और मार्ग को सुगम बनाया जा रहा है। और यही चीजें पर्यटन को अधिक बेहतर बनाती है। तथा इन्हें देखने के इच्छुक लोग वहां आसानी से पहुंच सके और उस स्थान के बारे में जानकारी भी ले सके, क्योंकि हर कोई पूरी दुनिया घूमना-फिरना चाहता है। वहां की ऐतिहासिक जगहें, अलग-अलग संस्कृति, रहन-सहन, पहनावा/वेषभूषा और खान-पान का आनंद लेकर अपनी यादों में संजोना चाहता है। 
 
इसी कड़ी में आज हम 27 सितबंर को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस के लिए, आप सभी के समक्ष अब तक की समग्र थीम यानी 43 सालों की थीम के बारे में जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं, जो उन लोगों के लिए बहुत अधिक महत्व रखती है, जो पर्यटन या यात्रा पर जाने का नाम सुनते ही जिनका मन रोमांचित हो उठता है, उन्हें लगता हैं जैसे कहीं उड़कर चले जाएं और वहां का सैर-सपाटा करें, घूमे-फिरे, उस जगह, स्थान के बारे सबकुछ जानें। 
 
आपको शायद पता न हो लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि हर साल विश्‍व पर्यटन दिवस मनाने को लेकर एक थीम तय की जाती है और वर्ष 2023 में हम 43वां विश्‍व पर्यटन दिवस मनाने जा रहे हैं।

तो आइए आप भी जान लीजिए पूरे विश्‍व पर्यटन दिवस की थीम्स की पूरी सूची, यहां एक साथ-World Tourism Day All Themes
 
1. 1980 की थीम- विश्व पर्यटन दिवस की पहली थीम 'सांस्कृतिक विरासत और शांति और आपसी समझ के संरक्षण के लिए पर्यटन का योगदान' तय की गई थी।
2. 1981 की थीम- 'पर्यटन और जीवन की गुणवत्ता' थी।
3. 1982 की थीम- 'यात्रा में गर्व : अच्छे मेहमान और अच्छे मेजबान' थी।
4. 1984 की थीम- 'अंतरराष्ट्रीय समझ, शांति और सहयोग के लिए पर्यटन' थी।
5. 1985 की थीम- 'युवा पर्यटन : शांति और दोस्ती के लिए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत' थी।
6. 1986 की थीम- 'पर्यटन : विश्व शांति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति' थी।
7. 1987 की थीम- 'विकास के लिए पर्यटन' थी।
8. 1988 की थीम- 'पर्यटन : सभी के लिए शिक्षा' थी।
9. 1989 की थीम- 'पर्यटकों का मुक्त आवागमन एक दुनिया बनाता है' थी।
10. 1990 की थीम- 'पर्यटन : एक अपरिचित उद्योग, एक मुक्त सेवा' थी।
11. 1991 की थीम- 'संचार, सूचना और शिक्षा : पर्यटन विकास की शक्ति कारक' थी।
12. 1992 की थीम- 'पर्यटन : एक बढ़ती सामाजिक और आर्थिक एकजुटता का कारक है और लोगों के बीच मुलाकात का' थी।
13. 1993 की थीम- 'पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण : एक स्थायी सद्भाव की ओर' थी।
14. 1994 की थीम- 'गुणवत्ता वाले कर्मचारी, गुणवत्ता पर्यटन' थी।
15. 1995 की थीम- 'विश्व व्यापार संगठन : बीस साल से विश्व पर्यटन में सेवारत' थी।
16. 1996 की थीम- 'पर्यटन : सहिष्णुता और शांति का एक कारक' थी।
17. 1997 की थीम- 'पर्यटन : इक्कीसवीं सदी की रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अग्रणी गतिविधि' थी।
18. 1998 की थीम- 'सार्वजनिक निजी क्षेत्र भागीदारी : पर्यटन विकास और संवर्धन की कुंजी' थी।
19. 1999 की थीम- 'पर्यटन : विश्व धरोहर का नई शताब्दी के लिए संरक्षण' थी।।
20. 2000 की थीम- 'प्रौद्योगिकी और प्रकृति : इक्कीसवीं सदी के प्रारंभ में पर्यटन के लिए दो चुनौतियां' थी।
21. 2001 की थीम- 'पर्यटन : सभ्यताओं के बीच शांति और संवाद के लिए एक उपकरण' थी।
22. 2002 की थीम- 'पर्यावरण पर्यटन सतत विकास के लिए कुंजी' थी।
23. 2003 की थीम- 'पर्यटन : गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और सामाजिक सद्भाव के लिए एक प्रेरणा शक्ति' थी।
24. 2004 की थीम- 'खेल और पर्यटन : आपसी समझ वालों के लिए दो जीवित बल, संस्कृति और समाज का विकास' था।
25. 2005 की थीम- 'यात्रा और परिवहन : जूल्स वर्ने की काल्पनिकता से 21वीं सदी की वास्तविकता तक' थी।
26. 2006 की थीम- 'पर्यटन को समृद्ध बनाना' थी।।
27. 2007 की थीम- 'पर्यटन महिलाओं के लिए दरवाजे खोलता है' थी।
28. 2008 की थीम- 'जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का जवाब पर्यटन' थी।
29. 2009 की थीम- 'पर्यटन-विविधता का उत्सव' थी।
30. 2010 की थीम- 'पर्यटन और जैव विविधता' थी।
31. 2011 की थीम- 'पर्यटन संस्कृति को जोड़ता है' थी।
32. 2012 की थीम- 'पर्यटन और ऊर्जावान स्थिरता' थी।
33. 2013 की थीम- 'पर्यटन और जल : हमारे साझे भविष्य की रक्षा' थी।
34. 2014 की थीम- 'पर्यटन और सामुदायिक विकास' थी।
35. 2015 की थीम- 'लाखों पर्यटक, लाखों अवसर' थी।
36. 2016 की थीम- 'सभी के लिए पर्यटन विश्वव्यापी पहुंच को बढ़ावा देना' थी।
37. 2017 की थीम- 'सतत पर्यटन- विकास के लिए एक उपकरण' थी।
38. 2018 की थीम- 'पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण' थी।
39. 2019 की थीम- 'टूरिज्म एंड जॉब, अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल' थी।
40. 2020 की थीम- 'पर्यटन और ग्रामीण विकास थी। 
41. 2021 की थीम- 'समावेशी विकास के लिए पर्यटन' थी। 
42. वर्ष 2022 की थीम ‘पर्यटन पर पुनर्विचार’ रखी गई थी।
43. वर्ष 2023 में 43वां विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है, जिसकी थीम 'पर्यटन और हरित निवेश' (Tourism And Green Investments) रखी गई है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

27 सितंबर को विश्‍व पर्यटन दिवस, जानें World Tourism Day 2023 की Theme