Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका जा रहे हैं तो यह 5 शानदार जगह देखना कभी ना भूलें

हमें फॉलो करें अमेरिका जा रहे हैं तो यह 5 शानदार जगह देखना कभी ना भूलें
अमेरिका के 5 आकर्षक दर्शनीय स्थल
 
अमेरिका,गोल्डन गेट ब्रिज से लेकर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तक, हर तरह के फोटो प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यहां पूरे देश में कुछ ऐसे दिलचस्प स्थान हैं जो जितने भव्य हैं उतने ही विचित्र भी। अद्भुत प्राणियों से लेकर मूंगे से बने विराट महल तक, अमेरिका में देखने योग्य अनूठे असाधारण स्थलों की कमी नहीं है। आइए नजर डालते हैं 5 ऐसी ही शानदार जगहों  पर.... 
•फ्रीमॉन्ट ट्रोल
सिएटल, वाशिंगटन के फ्रीमॉन्ट जिले के एक पुल के नीचे छुपा हुआ, यह ट्रोल 1990 से एक डरावनी जगह रहा है। यह शहरी नवीकरण को बढ़ावा देने वाली एक प्रतियोगिता के हिस्से के रूप में चार स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाया गया था। 5.5 मीटर की ऊंचाई पर खड़े, दाढ़ी वाले विशाल व्यक्ति के एक हाथ में वोक्सवैगन बीटल की एक मूर्ति है,जबकि दूसरे हाथ से अपने आप को रोकते हुए, जमीन से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।


फ्रीमॉन्ट ट्रोल, स्थानीय लोगों और दुनिया भर से आए पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन गया है। फ्रीमॉन्ट ट्रोल सिएटल, वाशिंगटन में एक पुल के नीचे है। एक यादगार फोटोसेशन के लिए यहां जरूर जाएं। 
 
 
• क्षेत्र 51
लास वेगास, नेवादा के उत्तर में 134 किलोमीटर की दूरी पर अमेरिकी वायु सेना के परीक्षण स्थल, क्षेत्र 51 का ज़िक्र सुने बिना आप ट्वाइलाइट जोन का एपिसोड या कोई साई-फाई फिल्म नहीं देख सकते हैं। विज्ञान कथा पाठकों और रहस्यमयी चीजों के जानकारों का मानना है कि यह क्षेत्र अज्ञात उड़ान वस्तुओं (यूएफओ) और अन्य ग्रहों पर जीवन के प्रमाणों को आश्रय देते हैं। यह अभी भी अति गुप्त सरकारी सक्रिय क्षेत्र है। क्षेत्र 51 का दौरा करने की तथा उसके प्रवेश द्वार तक भी गाड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं है।
webdunia

आप अचरज भरे अलौकिक राजमार्ग (नेवादा राज्य मार्ग 375 के रूप में भी जाना जाता है) पर एलियन थीम पर आधारित गैस स्टेशन, रेस्तरां और उपहार की दुकानों का मज़ा ले सकते हैं। नेवादा के इस रहस्यमयी और आश्चर्यजनक क्षेत्र के रास्ते का उसी अनुभूति के साथ आनंद ले सकते हैं। इस क्षेत्र के विषय में यह चर्चित है कि यहां बाहरी अंतरिक्ष से आए एलियंस और उनके रहस्य छुपे हैं। 
 
•कार हेंज 
कार हेंज से ज़्यादा अनूठा और विचित्र आपको कुछ नहीं मिल सकता। यह इंग्लैंड के स्टोनहेंज की प्रतिकृति है जो पश्चिमी नेब्रास्का में पूरी तरह से पेंट की गई कारों से बनी है। शेयन, व्योमिंग के उत्तर पूर्व में 250 किलोमीटर की दूरी पर प्रेयरी के बीच में स्थित, कारहेंज सही मायने में "आबादी वाले इलाकों से दूर' आकर्षण का केन्द्र है।
webdunia


1987 में, कलाकार जिम रेन्डर्स ने स्टोनहेंज के डिजाइन का अध्ययन करने के बाद 39 विंटेज ऑटोमोबाइल से कारहेंज को बनाया था। इसकी लोकप्रियता के कारण, इस विचित्र अमेरिकी खजाने के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए 2006 में एक विजिटर्स सेंटर बनाया गया। कार हेंज पुरानी कारों से बनाया गया इंग्लैंड के प्रसिद्ध स्टोन हेंज के समान ही मनोरंजक स्थान है।  
 
 
• मौत की घाटी :  रेसट्रैक 
कैलिफोर्निया-नेवादा सीमा के साथ-साथ लगा हुआ, मौत की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, घूमते रेत के टीलों और ऊंची पर्वत चोटियों के साथ आश्चर्यजनक परालौकिक परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध है। पार्क के परिदृश्य का सबसे डरावना विचित्र हिस्सा रेसट्रैक है। पार्क के कैलिफोर्निया भाग में स्थित, झील के सूखे हुए तल का यह खंड देखने में ऐसा लगता है मानो यह टाइल्स से बना है, लेकिन यहां चलती चट्टानों को देखकर पर्यटक कौतुक से भर उठते हैं।
webdunia

हालांकि किसी ने भी वास्तव में चट्टानों को चलते हुए नहीं देखा है लेकिन उनका रास्ता साफ दिखाई देता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह चट्टानें गर्म रेगिस्तान तल पर तब चलती हैं, जब न्यूनतम तापमान से वर्षा जम जाती है और फिर गर्म धूप में पिघल जाती है, जिससे चट्टानें (जिनमें से कुछ का वज़न 270 किलोग्राम तक होता है) खिसक जाती हैं। दशकों से मौत की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में रेस ट्रैक पर चलती चट्टानों ने वैज्ञानिकों और आगंतुकों को उलझन में डाल रखा है। 
 
 
•कोरल कैसल
फ्लोरिडा, कई शानदार आकर्षणों और खास तरह के चमत्कारों का घर है जो दशकों से पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। मियामी के दक्षिण पश्चिम में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, इस कैसल को लातवियाई आप्रवासी, एड लीडस्कालनिन ने करीब 1,000 मीट्रिक टन कोरल की चट्टानों का उपयोग करके बनाया गया है। इस शानदार संरचना के निर्माण पर फ्लोरिडा मूल निवासी कई प्रकार की अटकलें लगाते हैं।

webdunia


लोगों का मानना है लीडस्कालनिन ने अलौकिक शक्तियों का इस्तेमाल कर इसका निर्माण किया है। क्योंकि उसने किसी भी मशीनरी के बिना स्वयं महल का निर्माण किया। यह अब ऐतिहासिक स्थानों के राष्ट्रीय दस्तावेज में दर्ज एक ऐसा संग्रहालय है जो पर्यटकों के लिए प्रतिदिन खुला रहता है। फ्लोरिडा के कई स्थानीय लोगों का मानना है कि मियामी के पास विचित्र कोरल कैसल अलौकिक शक्ति का केन्द्र है।
चित्र एवं सामग्री साभार : www.gousa.in

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल