Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेरिस हिल्टन ने तीसरी बार सगाई की

हमें फॉलो करें पेरिस हिल्टन ने तीसरी बार सगाई की
अमेरिका की फेमस सेलिब्रिटी और पूर्व रियलिटी स्टार पेरिस हिल्टन ने अपने बॉयफ्रेंड मॉडल-एक्टर क्रिस जिल्का से सगाई कर ली है।

खबर खुद पेरिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी।

क्रिस, पेरिस को रिंग देकर प्रपोज़ कर रहे हैं और इस रिंग की कीमत सुनकर आप वाकई चौंक जाएंगे।  
 
क्रिस ने पेरिस को खूबसूरत रिंग पहनाई, जिसकी कीमत 2 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

हिल्टन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत पल। 
 
 
इसके अलावा पेरिस हिल्टन ने प्रपोज़ वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि और मैंने हां कह दिया। अपने प्यार से सगाई करने पर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मेरा बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट। हर तरह से मेरे लिए परफेक्ट। मैं अपने आप को दुनिया की सबसे लकी गर्ल मानती हूं। तुम एक सपना हो जो पूरा हो गया। 
 
 
पेरिस इस सगाई से बहुत खुश हैं। पेरिस हिल्टन ने तीसरी बार सगाई की है। पहली सगाई उन्होंने 2003 में मॉडल जेसन शॉ के साथ की थी और दूसरी 2005 में पेरिस लेटसिस के साथ। इनसे रिश्ते टुटने के बाद हिल्टन और जिल्का एक ऑस्कर पार्टी के दौरान सात साल पहले मिले थे। दोनों ने 2017 के फरवरी में अपने रिलेशनशिप सबके सामने माना था और नए साल पर दोनों ने सगाई कर ली। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 वें दिन टाइगर जिंदा है का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा सबसे कम