Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली पर होते हैं अजीब तांत्रिक टोटके, आजमाएं या न आजमाएं पढ़ें जरूर...

हमें फॉलो करें होली पर होते हैं अजीब तांत्रिक टोटके, आजमाएं या न आजमाएं पढ़ें जरूर...
होली पर तांत्रिक क्रियाओं का महत्व अधिक होता है। वशीकरण प्रयोग बहुत ही जरूरी हो, तो ही करना चाहिए। सम्मोहन शक्ति या तांत्रिक क्रिया से रक्षा हेतु वशीकरण के यह उपाय खुद की रक्षा करते हैं व सामने वाले को अनुकूल बना सकते हैं लेकिन यह उपाय घोर संकट आने पर व जनहित में ही किए जाएं। 
 
1. यदि शत्रु अनावश्यक परेशान कर रहा हो तो भोजपत्र का टुकड़ा लेकर उस पर लाल चंदन से शत्रु का नाम लिखकर शहद की डिब्बी में डुबोकर रख दें। शत्रु से निजात पा सकते हैं।
 
 2. छोटी इलायची, लाल चंदन, सिंदूर, कंगनी, काकड़सिंगी आदि सारी सामग्री को पीसकर धूप बना लें व जिस किसी स्त्री के सामने धूप देंगे वह वशीभूत होगी। 
 
 3. काकजंघा, तगर, केसर इन सबको पीसकर स्त्री के मस्तक पर डालने से वशीभूत होती है।
 
 4. शुक्ल पक्ष के रविवार को 5 लौंग शरीर में ऐसे स्थान पर रखें, जहां पसीना आता हो व इसे सुखाकर चूर्ण बनाकर दूध, चाय में डालकर जिस किसी को पिला दी जाए तो वह वश में हो जाता है।
 
 5. वैजयंती माला धारण करने से शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने लगते हैं। ऐसी मान्यता है, भगवान श्रीकृष्ण यह माला पहनी हुए हैं व उनमें सबको मोहित करने की अद्भुत क्षमता है। 
 
6. कई बार पति किसी दूसरी स्त्री के प्रेमजाल में आ जाता है तो अपनी गृहस्थी बचाने के लिए स्त्रियां यह प्रयोग कर सकती हैं। गुरुवार रात 12 बजे पति के थोड़े से बाल काटकर जला दें व बाद में पैर से मसल दें, अवश्य ही पति सुधर जाएगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली के 5 टोटके, हर विपदा को आने से रोके