Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

lunar eclipse On Holi: होली पर 3 अशुभ योग संयोग के चलते 4 राशियों को रहना होगा संभलकर

होली पर चंद्र ग्रहण, सूर्य राहु की युति और चंद्र केतु की युति के चलते बालारिष्ट दोष

हमें फॉलो करें Chandra grahan 2024 on Holi

WD Feature Desk

Chandra grahan 2024 on Holi
lunar eclipse 2024 : 100 वर्षों के बाद होली पर चंद्र ग्रहण के साथ ही कुंडली में सूर्य ग्रहण और चंद्र केतु की युति से बना है बलारिष्ट दोष। इन 3 अशुभ योग के चलते 4 राशियों को लोगों को बचकर रहना होगा। ऐसा वर्षों के बाद हो रहा है कि कुंडली में चंद्र के साथ ही सूर्य दोष भी है और वह भी होलिका दहन और होली पर।
1. चंद्र ग्रहण : 25 मार्च 2024 सुबह 10:24 से दोपहर 03:01 तक चंद्र ग्रहण रहेगा। इसके 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ होगा। यानी 24 मार्च को रात्रि को सूतक काल रहेगा।
 
2. सूर्य ग्रहण : कुंडली में जब भी राहु और सूर्य की युति बनती है तो उसे सूर्य ग्रहण योग कहते हैं। राहु पहले से ही मीन राशि में विराजमान है और सूर्यदेव ने 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश किया है। दोनों की युति से ग्रहण योग बना है। 
 
3. बलारिष्ट दोष : 24 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा केतु के उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में और कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। उपरोक्त स्थिति के चलते बलारिष्ट दोष का निर्माण हो रहा है। जब चंद्रमा लग्न से छठे, आठवें और बारहवें भाव मे, कमज़ोर स्थिति में और क्रुर ग्रहों के प्रभाव मे हो तो बालारिष्ट दोष होता है।
इन चार राशियों को रहना होगा सतर्क:-
 
1. मेष राशि : आपको ग्रहण वाले दिन सतर्कता से काम लेना होगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। इसी के साथ ही नौकरीपेशा है तो सहकर्मियों के साथ समस्या पैदा हो सकती है। अपने कार्य और व्यवहार को लेकर सतर्क रहें।
 
2. कन्या राशि : आपकी राशि में चंद्र का गोचर है। आपको घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर भी साजिश का शिकार होने से बचें। खानपान पर ध्यान नहीं दिया तो पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
 
3. कुंभ राशि : आपके लिए होली का दिन अच्छा नहीं माना जा रहा है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ विवाद से बचकर रहना चाहिए। नौकरी या करियर में रुकावटें पैदा हो सकती है। व्यापारी हैं तो धन हानि के योग हैं।
4. मीन राशि : आपके लिए होली का दिन काफी कठिनाइयों भरा रह सकता है क्योंकि आपकी राशि में ही ग्रहण योग बन रहा है। बलारिष्‍ठ दोष के चलते आपको अपने जीवनसाथ को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी बदलने का विचार अभी त्याग दें। व्यापार में घाटा होने की संभावना है इसलिए सतर्क रहें।
webdunia
Lunar Eclipse on Holi 2024

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

23 मार्च 2024 : आपका जन्मदिन