Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रिटेन का इतिहास : इंग्लैंड, ब्रिटेन या कि यूके कहें?

हमें फॉलो करें ब्रिटेन का इतिहास : इंग्लैंड, ब्रिटेन या कि यूके कहें?
ब्रिटने के इतिहास को बताने के पहले यह जानना जरूरी है कि ब्रिटेन क्या है। ग्रेट ब्रिटेन उत्तर-पश्चिमी फ्रांस और पूर्वी आयरलैंड में द्वीप का नाम है। यह योरपीय महाद्वीप का एक हिस्सा है जो योरपीय महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम तट पर बसा हुआ है। ग्रेट ब्रिटेन दुनिया का नौवां सबसे बड़ा द्वीप है। इसका क्षेत्रफल 209,331 वर्ग किलोमीटर है। इस द्वीप के स्कॉटलैंड, वेल्स तथा इंग्लैंड एक हिस्से हैं। कुछ हद तक यह तीनों स्वायत्त क्षेत्र हैं। ग्रेट ब्रिटेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में इंग्लैंड स्थित है। वेल्स दक्षिणी-पश्चिमी और स्कॉटलैंड उत्तर में स्थित है।
 
#
1282 ई. में इंग्लैंड ने वेल्स पर विजय प्राप्त की तथा 1707 ई. में स्कॉटलैंड विधिवत इंग्लैड में मिला लिया गया। इस द्वीप के संयुक्त हिस्से को यूनाइटेड किंगडम कहते हैं। अत: यह कहना होगा कि यूनाइटेड किंगडम एक देश का नाम है, ग्रेट ब्रिटेन द्वीप का और इंग्लैंड, वेल्स एवं स्कॉटलैंड उस द्वीप का हिस्सा है। कुछ लोग पूरे देश को संबोधित करने के लिए इंग्लैंड या ब्रिटेन कहते हैं लेकिन यह सही नहीं है।
 
#
यूनाइटेड किंगडम के मुख्य रूप से चार प्रशासनिक क्षेत्र है:- स्कॉटलैंड, वेल्स, इंग्लैंड और आयरलैंड। इस देश का आधिकारिक नाम 'यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड' है। अर्थात इसके भीतर ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के सारे द्वीप शामिल हैं और इसकी राजधानी लंदन है। आयरलैंड द्वीप के उत्तर का छठा हिस्सा जिसे कि नॉर्दर्न आयरलैंड के नाम से जाना जाता है, वह यूनाइटेड किंगडम का प्रशासनिक क्षेत्र है। आयरलैंड द्वीप का बाकी हिस्सा एक स्वतंत्र देश है जिसे रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड कहते हैं। यूनाइटेड किंगडम का बड़ा हिस्सा ग्रेट ब्रिटेन द्वीप है।
 
#
किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और किंगडम ऑफ आयरलैंड का 1801 में एकीकरण हुआ और तभी यूनाइटेड किंगडम बनाने की घोषणा की गई। तब यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड बना था। 1920 के दशक में दक्षिणी आयरलैंड आजाद हो गया। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम के इस आधुनिक देश का नाम 'यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड' पड़ा। वर्तमान में इस देश में हेड ऑफ स्टेट क्वीन एलिजाबेथ द्वीतीय हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

chhatrapati shivaji history : श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास