Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : मौसम आया वसंत...

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : मौसम आया वसंत...
webdunia

शम्भू नाथ

भंवरे मंडराते अब फूलों पर,
हवा बहे स्वच्छंद।
कलियां महक बिखेर रही हैं,
मौसम आया वसंत।


 
चिड़ियों ने कलरव शुरू किया है, 
कोयल गीत सुनाती। 
मोर मतवाला होके नाचे,
ऋतु वासंती भाती।
 
रंग-बिरंगे रंगे हैं उपवन,
छाया है आनंद।
कलियां महक बिखेर रही हैं,
मौसम आया वसंत।
 
लौकिक छटा निहारे अम्बर,
धरती मां मुस्काती।
मधुर मिलन होने वाला,
खड़ी शोभा सकुचाती।
 
सूर्य किरण बिखराता अपनी,
चंचल करती चन्द्र किरण,
कलियां महक बिखेर रही हैं,
मौसम आया वसंत।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋतुराज वसंत के सुहाने मौसम में बनाएं पांच मनभावन वासंती व्यंजन...