Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कविता: नदी सदा बहती रही

हमें फॉलो करें कविता: नदी सदा बहती रही
webdunia

अमरेश सिंह भदोरिया

हमसे भी और तुमसे भी, 
तो बढ़ने को कहती रही।
नदी सदा बहती रही, 
नदी सदा बहती रही।
 
1.
पाषाणों की गोदी हो,
या रेतीली धरती।
अपने दिल का हाल, 
भला कब अपनों को कहती।
 
चोट हृदय में अपने वो,
सदियों से सहती रही।
नदी सदा बहती रही,
नदी सदा बहती रही।
 
2.
उठतीं-गिरतीं लहरें,
हमसे-तुमसे करे इशारे।
उतार-चढ़ाव जीवन के,
दाएं-बाएं किनारे।
 
मुक्तभाव से जीवन में,
सुख-दुःख वो गहती रही।
नदी सदा बहती रही,
नदी सदा बहती रही।
 
3.
जीवन में स्वीकार किया,
कब उसने ठहराव।
हर पल अपने में उसने,
कायम रखा बहाव।
 
संघर्षों की गाथा धूप की,
चादर में लिखती रही।
नदी सदा बहती रही,
नदी सदा बहती रही।
 
4.
अपनी राह बनाने की,
करती कवायद पूरी।
उद्गम स्थल से नापती,
सागर तट की दूरी।
 
मिले शिखर जीवन में,
हरदम वो कहती रही।
नदी सदा बहती रही,
नदी सदा बहती रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजनीति पर कविता : क्यों ? क्यों ? क्यों ?