Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साहित्य कविता : आदमियत

हमें फॉलो करें साहित्य कविता : आदमियत
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

नारी पत्थर बनी,
हम सबने पूजा।
भगवान पत्थर बना,
हम सबने पूजा।
 
माता-पिता की तस्वीर,
हम सबने पूजी।
नारी जिंदा है,
हम सब उसे नोचते हैं।
 
भगवान जिंदा है इंसानियत में,
हम उन्हें छोड़ चुके हैं।
माता-पिता जिंदा हैं,
वृद्धाश्रम में।
 
मरे को पूजना,
और जिंदा को दुत्कारना।
यही हमारी नीयत है,
यही आदमियत है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खाली दिमाग 'शैतान' नहीं भगवान का घर...