Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरी सब्जियां तो खाते ही हैं, क्या कभी सोआ भी ट्राय किया है? इसके भी 5 फायदे जान लीजिए

हमें फॉलो करें हरी सब्जियां तो खाते ही हैं, क्या कभी सोआ भी ट्राय किया है? इसके भी 5 फायदे जान लीजिए
हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती है, यह तो हम जानते ही हैं। और स्वाद के साथ ही इन फायदों को पाने के लिए आप पालक, मेथी, चौलाई, बथुआ जैसी सब्जियां तो खाते ही होंगे। लेकिन क्या कभी सोआ को खाने में शामिल किया है? अगर नहीं किया तो कभी सब्जी या दाल के साथ इसे बना लीजिए। इन 5 फायदों को जानने के बाद आप जरूर पसंद करेंगे इस अनोखी साग को।
 
1 हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए सोआ का सेवन फायदेमंद होता है। यह हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपको भी यह समस्या है, तो अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।
 
2 शुगर की समस्या में भी सोआ उतनपा ही कारगर साबित होगा, जितना ब्लडप्रेशर में। यह रक्त में शर्करा के स्तर को कम करता है और आपको फायदा पहुंचाता है। टाइप 1 मधुमेह के रोगियों के लिए तो यह बेहतरीन फूड है।
 
3 महिलाओं में यह मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में कारगर उपाय है। यह रक्तस्त्राव की अनियमितता को ठीक कर, दर्द ऐंठन आदि समस्याओं में लाभ देता है।
 
4 सोआ का सेवन हड्ड‍ियों के लिए भी फायदेमंद है। यह कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत कर उनके विकास में सहायता करता है। ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में भी यह लाभकारी है।
 
5 चूंकि इसमें कैलोरी कम होती है, अत: यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रखने में मदद करता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज्ञान की देवी सरस्वती के विदेशों में हैं अलग-अलग नाम