Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वजन कम करना चाहें, तो रसोई में आएं, यह 6 आयुर्वेदिक मसाले शर्तिया कम करेंगे मोटापा

हमें फॉलो करें वजन कम करना चाहें, तो रसोई में आएं, यह 6 आयुर्वेदिक मसाले शर्तिया कम करेंगे मोटापा

निवेदिता भारती

आपकी रसोई में रखी हैं ये 6 चीजें जो आयुर्वेद की औषधियां हैं, वजन गिरेगा तुरंत 
 
तोंद निकल रही है या फिर पूरा शरीर ही है मोटापे का शिकार, आयुर्वेद के अनुसार यह है बढ़े हुए कफ दोष की निशानी। आयुर्वेद के मुताबिक आपके शरीर में तीन महत्वपूर्ण तत्व कफ, पित्त और वात का संतुलन बिगड़ चुका है। आपकी दिनचर्या ऐसी हो चली है जो आयुर्वेद के मुताबिक दोषपूर्ण है और इसलिए भीतरी विकार शरीर के बाहर मोटापे और अन्य बीमारियों के रूप में बाहर आ रहे हैं। 
 
अगर आप भी मोटापे से जूझ रहे हैं तो अपने कफ दोष को दूर करने के उपाय तुरंत अपना लीजिए। आपका मेटाबोलिज्म दुरूस्त हो जाएगा या आयुर्वेद की भाषा में कफ दोष नियंत्रित हो जाएगा। आपका वजन तेजी से कम होगा। आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन है जिनके उपयोग से आपके शरीर की सभी क्रियाएं व्यवस्थित हो जाएगी। इनमें से कुछ चीजें तो आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। जानिए कौन सी है ऐसी आयुर्वेदिक चीजें जो कर देंगी वजन कम और मिलेंगी रसोई में ही। 
 
1. मैथी : मैथी सिर्फ रसोई में ही इस्तेमाल नहीं होती। यह आयुर्वेदिक औषधी है। इसका सही इस्तेमाल आपको कई तकलीफों से निजात दिला देगा। इसमें गैलेक्टोमन्ना (एक पानी में घुलनशील तत्व जो भूख को नियंत्रित करता है) होता है। इससे शरीर का मैटाबोलिक रेट कंट्रोल होता है। मैथी के बीज सेंककर इनका पाउडर बना लीजिए। इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ ले लीजिए। वजन कम हो जाएगा। 
 
2. दालचीनी : दालचीनी शरीर का शुद्धीकरण करती है। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म दुरूस्त होता है। इसके इस्तेमाल से आपका मोटापा तेजी से कम होगा। हर दिन की शुरुआत में दालचीनी की चाय पीजिए। 
 
3. हल्दी : हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है। करक्यूमिन ही ऐसा तत्व है जो हल्दी को सुपरफूड बनाता है। अगर दूध के साथ हल्दी को रोज लिया जाए तो शरीर एकदम साफ रहेगा। कफ दोष नियंत्रित रहने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। 

 
4. अदरक : तासीर में गर्म अदरक वजन भी गलाता है। एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर अदरक शरीर के भीतर जहर नहीं टिकने देता। हानिकारक बैक्टेरिया को मार देता है। कफ दोष अदरक के इस्तेमाल से नियंत्रित रहता है। इससे वजन तेजी से घटता है। 
 
5. त्रिफला : यह ऐसा ताकतवर चूर्ण है जो आपके शरीर की लगभग हर मुश्किल का समाधाना है। यह आयुर्वेद की जानी मानी औषधी है जिसके सिर्फ फायदे ही हैं और नुकसान बिल्कुल भी नहीं। इसकी कोई आदत नहीं पड़ती और यह शरीर के हर अंग को फायदा पहुंचाता है। आंवला, हरितकी और भिभितकी का मिश्रण यह चूर्ण हर दिन गर्म पानी के साथ लिया जाना चाहिए।  
 
6. गुग्गुल : ये आपकी किचन में अभी तो नहीं है लेकिन होना चाहिए। सदियों से आयुर्वेद में गुग्गुल को औषधी के रूप में अपना रखा है। इसमें गुग्गुलस्टेरोन नाम का तत्व होता है जिससे तेजी से वजन घटता है। कोलेस्ट्रोल कम होता है। इसकी चाय पीजिए। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रहण में सूतक क्यों, मंदिर क्यों नहीं खुलते, क्यों नहीं करते भोजन, आपके हर सवाल का जवाब है यहां...