Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंकुरित लहसुन के 5 फायदे जानकर, हैरान हो जाएंगे आप

हमें फॉलो करें अंकुरित लहसुन के 5 फायदे जानकर, हैरान हो जाएंगे आप
लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, यह तो आप जानते ही हैं, लेकिन आप य‍ह नहीं जानते कि अंकुरित लहसुन आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह अंकुरित लहसुन कितना फायदेमंद है, जानने के लिए पढ़ें यह 5 फायदे - 
 
1 अंकुरित लहसुन का सेवन दिल के लिए फायदेमंद है। यह रक्त के निर्बाध संचार और हृदय तक रक्त के आसानी से संचारित होने में मददगार होता है। 
 
2 यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है, और कई तरह की बीमारियों से आपकी रक्षा करता है।
 
3 एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह आपको तनाव रहित रखने में मदगार है साथ ही आपकी त्वचा को झुर्रियों से बचाकर आपको जवां बनाए रखने में भी सहायक है। 
 
4 ब्लडप्रेशर को नियंत्र‍ित रखने के लिए अंकुरित लहसुन बेहद फायदेमंद होता है। इसकि नियमित सेवन से ब्लडप्रेशर संबंधी समस्या से आसानी से बचा जा सकता है। 
 
5 इसमें फाइटोन्यूट्रीएंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी आपको बचाए रखने में सक्षम है। यह कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्ज से तबाह मत होइए, शर्तिया मिलेगा समाधान, पढ़ें 9 काम की बातें