Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस : कोई कर रहा है नशा, पहचानें ये 9 लक्षण

हमें फॉलो करें अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस : कोई कर रहा है नशा, पहचानें ये 9 लक्षण

निवेदिता भारती

नशा करने से शर्तियातौर पर व्यक्ति का व्यवहार और हरकतें बदल जाती हैं। आपकी थोड़ी सी सजगता इस समस्या को तुरंत पकड़ने में काम आएगी। आप इन लक्षणों पर ध्यान दें और अपने आसपास के लोगों की हरकतों में इन्हें शामिल होता देख तुरंत अलर्ट हो जाएं। 
 
नशा करने वालों के लक्षण 
 
1. ज़्यादा भूख लगना : नशा करने वाला इंसान आमतौर पर ली जाने वाली खुराक से बहुत ज़्यादा खाने लगता है। 
 
2. कमज़ोर लगना : नशा करने पर इंसान का खुद से कंट्रोल कम हो जाता है। ऐसे में दूसरों की मदद अधिक लगने लगती है। 
 
3. बर्दाश्त करने की क्षमता घटना : नशा करने पर व्यवहार बदल जाता है। ज़रा सी बात पर आपा खो देने जैसे लक्षण सामने आते हैं। 
 
4. खुद के लिए खतरनाक हरकतें करना : इनकी हरकतें देखकर आपको लगेगा कि इससे तो चोट लग सकती है तो फिर ये क्यों कर रहे हैं। 
 
5. ड्रग खोजने जैसी हरकतें : ये लोग कुछ ढूंढते नज़र आते हैं। आप अक्सर देखेंगे कि ये कुछ खोज रहे हैं। 
ALSO READ: नशा युवा वर्ग का प्रेस्टिज प्वॉइंट
 
6. ज़िम्मेदारियों से भागना : इन लोगों का अपनी ज़िम्मेदारियों से ध्यान पूरी तरह से हट जाता है। इनकी नशे से ज़्यादा ज़रूरी कुछ नहीं होता। 
 
7. आर्थिक दिक्कत में फंसना : नशे का सामान बहुत महंगा होता है। इन्हें लत है ये कैसे भी उसे लेकर आते हैं। ऐसे में इनके आर्थिक हालात बिल्कुल बिगड़ जाते हैं। 
ALSO READ: जानिए कैसे-कैसे तरीकों से नशा करते हैं लोग और इसके दुष्परिणाम
 
8. अजीब लोगों के ज़्यादा करीबी हो जाना : आमतौर पर इनके जो करीब हैं ये उनसे दूरी बना लेते हैं। इनके आसपास आपको ऐसे लोग नज़र आएंगे जिनके साथ इनकी दोस्ती आपको पसंद नहीं आएगी। 
 
9. लोगों से दूरी बना लेते हैं : जो इनके हितैषी हैं। इनका ध्यान रखते हैं। जिनकी इन्हें भी परवाह थी उनसे मिलना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कैसे-कैसे तरीकों से नशा करते हैं लोग और इसके दुष्परिणाम