Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आर्थराइटिस में जरूर आजमाएं, कच्चे आलू का ये कमाल का उपाय

हमें फॉलो करें आर्थराइटिस में जरूर आजमाएं, कच्चे आलू का ये कमाल का उपाय
जोड़ों में होने वाली समस्या आर्थराइटिस कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका इलाज कई तरह से संभव है, लेकिन अगर बात क रें इलाज के घरेलू तरीकों के बारे में, तो कच्चे आलू का यह उपाय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए कौन सा है यह उपाय, जो आर्थराइटिस के लिए एक वरदान है - 
 
दरअसल कच्चे आलू का रस, आर्थराइटिस के मरीजों के लिए बेहद लाभदायक होता है। आधुनिक शोधों के अनुसार खनिज लवणों और कार्बनिक नमक की उपस्थिति के कारण यह आर्थराइटिस को ठीक करने के लिए बेहतर विकल्प के रूप में काम करता है। जानिए कैसे करें इसका उपयोग - 
 
इस रस को तैयार करने के लिए आलू को छील लें और फिर इसके बारीक टुकड़े कर लें। अब रात को एक गिलास में टुकड़ों को डुबोकर, रातभर भीगने दें। अगली सुबह इस पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होगा।
 
खास तौर से जब भी आप आर्थराइटिस की समस्या से परेशान हों, यह आपके के लिए बेहतरीन दवा का काम करता है। डॉक्टर से सलाह लेकर आप चाहें तो प्रतिदिन इसका इस्तेमाल कर, आर्थराइटिस की समस्या से बच सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैरान रह जाएंगे शंख की इन खूबियों को जानकर, वास्तुदोष से भी देता है राहत...