Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्थी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण चतुर्थी
  • शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
  • व्रत/मुहूर्त-शुक्रास्त पूर्वे, गुरु तेग बहादुर जयंती
  • राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

सावधान रहें, नवरात्र‍ि में ये 5 चीजें आ रही हैं मिलावटी

हमें फॉलो करें सावधान रहें, नवरात्र‍ि में ये 5 चीजें आ रही हैं मिलावटी
उपवास करना सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उपवास में गलत आहार का सेवन सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक होता है। खासतौर से वह आहार, जिसमें मिलवट की संभावना सबसे ज्यादा हो। चूंकि नवरात्र‍ि में व्रत रखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा होती है, तो मिलावटखोरों ने उन चीजों में मिलावट शुरु कर दी है जो उपवास के चलते बाजार में ज्यादा बिकती हैं। जानिए वे कौन सी चीजें हैं - 
 
1 घी - नवरात्र‍ि में घी का प्रयोग पूजन के अलावा फलाहार चीजें पकाने के लिए करते हैं, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा मिलावट की जा रही है।
 
2 फल - अब फल भी मिलावट की श्रेणी में आने लगे हैं। सेब जैसे फलों पर मोम के अलावा प्लास्टिक परत और नकली रंग होता है। कुछ फलों को पेस्टीसाइट डालकर पकाया जाता है।
 
3 सिंगाड़े का आटा - इसमें सामान्य आटा या अरारोट मिक्स करके बेचा जाता है, जो उपवास में प्रयोग नहीं  किया सकता।
 
4 कुट्टू का आटा - इसमें भी फायदे के लिए गेहूं का आटा या अन्य पदार्थों को मिलाया जाता है और बाजार में बेज दिया जाता है इसलिए विश्वसनीय स्थान व कंपनी से ही खरीदें।
 
5 साबूदाना - अगर आप बाजार से खुला साबूदाना खरीदते हैं, तो इसमें भी मिलावट हो सकती है। इसलिए सर्ट‍िफाइड कंपनी का साबूदाना ही खरीदें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां दुर्गा की चौथी शक्ति मां कूष्मांडा, की थी ब्रह्मांड की रचना, पढ़ें पवित्र कथा