Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आपने कभी पी है Mushroom Coffee? फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे

हार्ट से लेकर तनाव तक कई बीमारियों को दूर करती है मशरूम कॉफ़ी

हमें फॉलो करें mushroom coffee benefits

WD Feature Desk

Mushroom Coffee Benefits
  • मशरूम में कैल्शियम और विटामिन D जैसे ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 
  • विश्व युद्ध के दौरान फ़िनलैंड में मशरूम को कॉफ़ी की जगह इस्तेमाल किया जाता था।
  • मशरूम कॉफ़ी बनाने के लिए खाने वाले मशरूम का इस्तेमाल नहीं होता है।
अपनी नींद उड़ाने के लिए आपने भी कभी कॉफ़ी का सेवन किया होगा। कई कारणों से कॉफ़ी हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसके अलावा कई लोग देर तक जगने के लिए या अपने दिमाग को एक्टिव बनाने के लिए कॉफ़ी का सेवन करते हैं। 
 
चाय की तरह ही कॉफ़ी का सेवन भी कई तरह से किया जाता है। कई लोग कॉफ़ी बीन्स का इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग कॉफ़ी पाउडर का सेवन करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही आज के मॉडर्न आर्ट में कॉफ़ी बनाना भी एक आर्ट की तरह शामिल हो चुका है। ALSO READ: Lemon Grass Tea Benefits: लेमन ग्रास टी पीने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे
 
आपने कई तरह की कॉफ़ी पी होगी लेकिन क्या आपने कभी मशरूम कॉफ़ी (mushroom coffee) के बारे में सुना है? जी हां, कॉफ़ी की जगह कई लोग मशरूम की कॉफ़ी का सेवन करना पसंद करते हैं। मशरूम में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और विटामिन D जैसे ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन इस तरह की कॉफ़ी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आइए जानते हैं मशरूम कॉफ़ी के बारे में सभी जानकारी...
webdunia
क्या है मशरूम कॉफ़ी? 
दरअसल दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फ़िनलैंड में मशरूम को कॉफ़ी की जगह इस्तेमाल किया जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के दुआरण कॉफ़ी बीन्स उपलब्ध नहीं होती थीं। मशरूम कॉफ़ी बनाने के लिए खाने वाले मशरूम का इस्तेमाल नहीं होता है, दरअसल इसके लिए खास प्रकार के मेडिकल मशरूम का इस्तेमाल किया जाता है। इनके पाउडर को कॉफ़ी बीन्स के साथ मिलाकर बनाया जाता है। 
 
क्या हैं कॉफ़ी मशरूम के फायदे? | Mushroom Coffee Benefits
1. मशरूम कॉफ़ी में आम कॉफ़ी के मुकाबले कम कैफीन होता है। कम कैफीन होने के कारण यह आपके हृदय को प्रभावित नहीं करता है और ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करता है। ALSO READ: ज्यादा चाय पीने से होता है सेहत को नुकसान, जानें 8 काम की बातें
 
2. स्टडी के अनुसार मशरूम कॉफ़ी आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद ज़रूरी पोषक तत्व आपके शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। 
 
3. अधिकतर लोगों की नींद कॉफ़ी पीने के बाद उड़ जाती है लेकिन मशरूम कॉफ़ी आपको बेहतर नींद में मदद करती है। इस कारण अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। 
 
4. मशरूम कॉफ़ी के सेवन से आप अपनी एनर्जी को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही यह तनाव को कम करने में भी मददगार है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

maharana pratap: महाराणा प्रताप कौन थे, जानें संपूर्ण परिचय