Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिना अलार्म के भी उठ जाएंगे सुबह जल्दी, बस इन 5 आदतों को सुधार लें

हमें फॉलो करें how to wake up early
how to wake up early
क्या आप भी रोज़ जल्दी न उठने के कारण डांट खाते हो या अपने अलार्म को 10-20 मिनट के लिए स्नूज़ कर देते हो। कई लोगों के लिए सुबह जल्दी उठना बहुत मुश्किल होते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें कुछ स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी मानसिक बीमारियां भी शामिल हैं। इसके साथ ही आपके लाइफस्टाइल के कारण भी आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। सुबह जल्दी उठने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ आदतें बदलने की ज़रूरत हैं। चलिए जानते हैं इन आदतों को जिनके कारण आप जल्दी नहीं उठ पाते हैं...
 
1. रात में चाय या कॉफ़ी न पिएं: अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जल्दी सोने की भी ज़रूरत है। अगर आप रात में चाय या कॉफ़ी का सेवन करते हैं तो आपको रात को लेट नींद आएगी जिससे आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाएंगे। साथ ही आप शाम या दोपहर को कैफीन का ज्यादा सेवा न करें। ऐसा करने से आपकी स्लीप साइकिल प्रभावित हो सकती है। 
webdunia
2. रात में हल्का खाना खाएं: वो कहते हैं न कि सुबह का नाश्ता एक राजा की तरह और रात का भोजन एक गरीब की तरह करना चाहिए। अगर आप रात को ज्यादा हैवी मील लेंगे तो आपके शरीर में सुस्ती ज्यादा होगी। इसके कारण आपको सुबह उठने में परेशानी होगी और आप समय से सुबह नहीं उठ पाएंगे। सुबह जल्दी उठने के लिए रात को लाइट खाना खाएं जिससे आपका डाइजेशन भी बेहतर रहेगा। 
 
3. सोने से पहले मोबाइल न चलाएं: अकसर लोग सोने के ठीक 1 मिनट पहले भी मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से आपकी आंखों पर ब्लू लाइट का प्रभाव पड़ता है। ब्लू लाइट के कारण आप ठीक से सो  नहीं पाते हैं और आपकी स्लीप साइकिल प्रभावित होती है। इसलिए सोने से करीब 1-2 घंटे पहले किसी भी तरह की स्क्रीन का इस्तेमाल न करें। 
 
4. अपना रूटीन बनाएं: समय पर उठने के लिए आप अपना एक निर्धारित रूटीन बनाएं। वीकेंड पर आप ज्यादा न सोएं क्योंकि इससे आपका रूटीन प्रभावित हो सकता है। आप एक ही समय पर सोने की कोशिश करें जिससे आपके शरीर को एक समय की आदत हो जाए और आप सही समय पर सुबह उठ पाएं। सुअभ उठने के लिए आपको माइंड सेट बनाना बहुत ज़रूरी है। आपको सुबह जल्दी उठने का मकसद पता होना चाहिए। 
 
5. एक्सरसाइज करें: अगर आप एक समय पर नहीं सो पा रहे हैं या आपको नींद की समस्या आ रही है तो आपको रोज़ सुबह एक्सरसाइज करना चाहिए। एक्सरसाइज की मदद से आपको बेहतर नींद आएगी और आपके हार्मोन भी बैलेंस रहेंगे। साथ ही अपने रूटीन में डिसिप्लिन लाने के लिए आप एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यदि हाथ पैर में आती रहती है झुनझुनी तो इस विटामिन की है कमी