Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाक से खून (नकसीर) बहने का अचूक इलाज

हमें फॉलो करें नाक से खून (नकसीर) बहने का अचूक इलाज
नकसीर यानि नाक से खून बहने की समस्या प्रमुख रूप से गर्मियों में सामने आती है। अत्यधिक तापमान और तेज धूप के संपर्क में आने से यह समस्या हो सकती है। इस समस्या का उपाय आप घर बैठे, घरेलु नुस्खों को अपनाकर आसानी से कर सकते हैं। घर में सरलता से उपलब्ध होने वाल कुछ वनस्पति और औषधियां आपकी इस समस्या का निवारण कर सकती है। जानिए नकसीर का यह घरेलू उपाय -
अपनी राशि से जानें, सेहत समस्या और उपाय
webdunia


नकसीर से निपटने के लिए आपको जरूरत है सिर्फ ताजी हरी धनिया पत्ती और कपूर की, जो आपके घर में ही आसानी से मौजूद होता है।

आपको सिर्फ इतना करना है - लगभग 20 ग्राम धनिया पत्ती लेकर इसमें एक चुटकी कपूर मिलाएं और दोनों को एक साथ पीस लें। अब पीसने के बाद तैयार किए गए रस की मात्र 2-2 बूंदें नाक के दोनों छिद्रों में डालें। इसके साथ ही इस रस की कुछ मात्रा माथे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।  
 
इस उपाय को करने के बाद आपकी नकसीर की समस्या समाप्त होगी और नाक से खून आना बंद हो जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परिवार को पतन की पराकाष्ठा न बनने दें...