Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 tips to celebrate the holi festival : होली पर ये Ideas डबल कर देंगे मजा

हमें फॉलो करें 10 tips to celebrate the holi festival : होली पर ये Ideas डबल कर देंगे मजा
रंगों से खेलने में जो मजा है वह शायद ही किसी त्‍योहार में आता है। क्‍योंकि इस त्‍योहार पर आपको अच्‍छा नहीं बुरा दिखना होता है। वहीं होली ऐसा त्‍योहार जिस पर पानी का धड़ल्‍ले से उपयोग किया जाता है। लेकिन जल ही जीवन है इसमें कोई दो राय नहीं है। इस बार हम ये प्रण लें कि बिना पानी के होली खेलेंगे और पानी को बचाएंगे। सिर्फ गुलाल से ही होली खेलते हैं तो उसका मजा भी अलग होता है। इससे थकावट भी कम होती है। हम आपको बताने जा रहे हैं होली पर किस तरह से आप इन्‍जॉय कर सकते हैं। 
 
- नैचुरल/हर्बल/ऑर्गेनिक कलर से होली खेलें। वे आसानी से भी साफ हो सकते हैं।
 
- गुब्‍बारों में पानी भरकर नहीं फेंकें।
 
- होली सेलिब्रेशन प्रोग्राम के दौरान आप टाइटल भी रख सकते हैं, अलग-अलग तरह के प्रोप्‍स रख सकते हैं।
 
- डांस के लिए अलग स्‍पेस तय कर सकते हैं। क्‍योंकि कोई सा भी सेलिब्रेशन हो डांस के बिना अधूरा ही रहता है।
 
- अपने फैमिली मेंबर्स को अलग-अलग फनी टाइटल भी दे सकते हैं।
 
- होली खेलने के बाद रंगों को तुरंत साफ कर लें। इससे पानी अधिक बर्बाद भी नहीं होगा, और पक्‍का कलर होगा वह भी नहीं चढ़ेगा।
 
- होली पर गहरे कलर और फुल स्‍लीव्‍स के कपड़ें पहनें। इससे कलर भी अधिक नहीं लगेगा और खेलने में मजा भी अधिक आएगा।
 
- होली खेलने से पहले अपनी बॉडी पर अच्‍छे से तेल की मालिश कर लें। बालों में भी तेल से मसाज कर लें ताकि स्‍कल्‍प पर किसी तरह का रिएक्‍शन नहीं हो।
 
- अगर बालों में तेल और त्‍वचा पर क्रीम लगाना भूल गए है तो होली खेलने के तुरंत बाद हल्‍के हाथों से तेल की मालिश कर लें। इससे कलर आसानी से निकल जाएगा। 
 
- नाखूनों पर नेल पॉलिश पहले ही लगा लें। इससे पक्‍का रंग नहीं चढ़ेगा और वे खराब भी नहीं होंगे।
 
तो यह टिप्स हैं आपके लिए.. इस तरह आप होली भी सेलिब्रेट कर सकते हैं और अपनी केयर भी कर सकते हैं।

webdunia
 
 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्री और पोस्‍ट होली ऐसे बचाएं अपनी आंखों और त्‍वचा को रंगों के इंफेक्‍शन से