Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए 2015 की 7 बड़ी सेहत समस्याएं

हमें फॉलो करें जानिए 2015 की 7 बड़ी सेहत समस्याएं
2015 में यह 7 तरह के रोग बने कष्ट का कारण 
स्वास्थ्य है तो स्वास्थ्य समस्याएं भी होंगी ही। लेकिन वर्तमान में जीवनशैली की सुविधाएं जितनी तेजी से बढ़ी हैं, उतनी ही तेजी से समस्याएं भी उभरती रही हैं। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से शुरू होते हुए, वर्तमान में भी समस्याएं तो वहीं है, लेकिन उनका स्वरूप और प्रकार जरूर बदल गया है। जिनका कभी अस्तित्व ही नहीं था, पिछले कुछ सालों में उनका अस्तित्व उभरकर सामने आया है, और वे देश की सबसे गंभीर समस्याओं के रूप में उभरी हैं। यौन रोग और मानसिक समस्याएं इनमें प्रमुख हैं।
 
लिब्रैट हेल्थस्कैप इंडिया 2015 की रिपोर्ट में यौन रोग और मानसिक रोग का प्रतिशत सबसे अधि‍क है। इसके अलावा लिब्रैट हेल्थस्केप द्वारा 5 अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी साल 2015 की सूची में शामिल किया है, जो इस वर्ष की सबसे गंभीर समस्याएं रहीं। जानिए स्वास्थ्य की इन 7 गंभीर समस्याओं को -

1 यौन रोग - देश की सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल यौन रोग, खास तौर से युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में ले रहे हैं। देश की कुल जनसंख्या का 32 प्रतिशत, यौन रोगों से ग्रसित है।

webdunia

असुरक्षि‍त यौन सबंध या हार्मोन के असंतुलन के कारण होने वाले इन रोगों से बचने के लिए इनके प्रति सतर्क और जागरूक रहना ही एक बेहतर विकल्प है। इनकी पूरी जानकारी होने के साथ-साथ आवश्यक सावधानियां आपको यौन रोगी बनने से बचा सकती है।

2 मानसिक रोग - तकनीकी जीवनशैली ने सुविधाओं के साथ-साथ तनाव में भी वृद्धि की है, और मानसिक सुकून चुरा लिया है। ऐसे में मानसिक रोगों ने देश की कुल जनसंख्या के 21 प्रतिशत हिस्से को अपनी चपेट में ले रखा है।

webdunia

मानसिक समस्याओं से बचने के लिए तनाव को खुद से दूर रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा खुश रहना, मानसिक शांति के लिए योगा, मेडिटेशन करना सबसे बेहतर तरीका है, जिसे पूरी दुनिया में लोग अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं।

3 जीवनशैली संबंधी - बदलते वक्त और बदलती जीवनशैली के साथ-साथ आपकी दिनचर्या में भी परिवर्तन आया है। लेकिन यह जरूरी नहीं, कि हर परिवर्तन सकारात्मक ही हो।

webdunia

मशीनी युग में मशीन की तरह जीवनशैली अपनाकर आप अपने शरीर के लिए कई बार विपरीत परिस्थि‍तियां पैदा कर लेते हैं, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। फलस्वरूप गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती है।

4 आहार एवं पोषण संबंधी - आहार और उससे मिलने वाला पोषण आपके शरीर के संचालन के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी होता है। सही मात्रा और सही तरीके से आहार न लेना या फिर शरीर की आवश्यकता अनुसार पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं होना, अस्वस्थता का बहुत बड़ा कारण होता है।

webdunia

जरूरी पोषण की कमी से बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए हर किसी को शरीर की आवश्यकता के अनुसार, सही मात्रा में, उचित पोषणयुक्त आहार लेना चाहिए।

5 स्त्री रोग - स्त्री रोगों की संख्या में लगातार होता इजाफा, देश में स्त्रि‍यों की गिरती सेहत दर्शाता है। देश की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं में 11 प्रतिशत स्त्री रोग हैं।इसका प्रमुख कारण महिलाओं का स्वास्थ्य के प्रति जागरूक न होना और आवश्यक पोषण की आपूर्ति न होना है।

webdunia

पिछले कुछ सालों में महिलाओं की जीवनशैली, दिनचर्या और तरीकों में भी परिवर्तन आया है, यह स्थिति हार्मोन असंतुलन को जन्म देती है। इसे भी स्त्रीरोगों के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है।

6 चर्म रोग - पर्यावरण परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन, अस्वच्छता, खानपान, जीवनशैली में परिवर्तन के अलावा अन्य कारणों से त्वचा रोगों में बढ़ोतरी हुई है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

webdunia

बचाव और सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के संक्रमण या फिर समस्या होने पर बगैर लापरवाही किए चि‍कित्सक से परामर्श जरूरी है।

7 शि‍शु रोग - पोषण की कमी, लापरवाही,उचित देखभाल न होने के अलावा भी कुछ कारण शि‍शु रोगों के लिए जिम्मेदार हैं। कई बार गर्भ में ही शि‍शु गंभीर रोगों का शि‍कार हो जाता है।

webdunia
हर पालक का शि‍शु के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और उचित देखभाल करना इनसे बचने के लिए पहला कदम होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi