Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरसों का साग के दीवाने हैं, तो इसें 7 फायदे और सावधानी भी जान लीजिए

हमें फॉलो करें सरसों का साग के दीवाने हैं, तो इसें 7 फायदे और सावधानी भी जान लीजिए
मक्के की रोटी और सरसों का साग, सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। स्वाद में तो सरसों के साग का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके फायदे भी बेमिसाल हैं? अगर नहीं जानते, तो चलिए हम बता देते हैं सरसों के साग के ये अनमोल फायदे - 
 
1  सरसों का साग कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, और कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन ए, सी, डी, बी 12 और आयरन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्‍स‍िन दूर करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। । 
 
2 सरसों के साग में फाइबर की अधिकता, पाचन क्रिया दुरुस्‍त करती है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर कम होता है जिससे दिल के रोगों की संभावना भी कम होती है। 
 
3 इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद है, जो हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों की समस्याएं दूर करने के साथ ही ब्लड क्लॉटिंग होने से रोकता है।
 
4 यह दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है। दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को सही रखता है। 
 
5 इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के साथ ही तनाव से बचाते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से ही कैंसर से बचाव भी करता है। 
 
6 इसमें  मौजूद विटामिन के, ब्लड संबंधी की परेशानियों को दूर करता है। रिसर्च के अनुसार अच्छी मात्रा में विटामिन के लेने से हड्डियों की कमजोरी और मासिक धर्म के समय पेट में ऐंठन नहीं होती।
 
7 साथ ही विटामिन ‘ई’, ओमेगा 3 नर्व्स, स्किन और इंटसटाइन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए लाभदायक होता है। 
 
सावधानी : सरसों के साग को मक्खन के साथ ही खाना चाहिए, यदि आप बिना मक्खन के सरसों का साग खाएंगे तो, गैस की परेशानी या पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरे प्याज के ये 6 फायदे, आप नही जानते होंगे, अब जरूर जान लीजिए