Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा, तो होंगे 5 गंभीर नुकसान

हमें फॉलो करें कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा, तो होंगे 5 गंभीर नुकसान
कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर और सेहत, दोनों के लिए नुकसानदायक है। शरीर में कोलेट्रॉल का स्तर बढ़ने पर एक साथ कई समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं जो आपके लिए बेहद खतरनाक साबित होती हैं। जानिए यह 5 गंभीर नुकसान - 
 
1 शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह आपकी धमनियों में जमा हो जाता है और ब्लॉकेज का निर्माण होता है, जिससे रक्तसंचार तो बाधित होता ही है, मष्तिष्क, आंखों, दिल, किडनी और शरीर के निचले हिस्से के अंगों की कार्यप्रणाली में भी समस्या होती है। 
 
2  कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा देता है। कोलेस्ट्रॉल, हृदय की रक्त वाहिनियों में जमा हो जाता है, जिससे हृदय तक रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता और दबाव बढ़ता है, जो अंतत: हार्ट अटैक का कारण बनता है।

 अधिक कोलेस्ट्रॉल के जमा होने आंखों की ओर होने वाला रक्तसंचार बंद हो सकता है जिसके कारण धीरे-धीरे आपकी आंखों की रोशनी पूरी तरह से खत्म हो सकती है। 
 
4  इसी प्रकार कोलेस्ट्रॉल के अधिक जमाव के कारण मस्तिष्क तक रक्तसंचार ठीक से नहीं होने पर ब्रेन स्ट्रोक, तनाव व मानसिक समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है।
 
5  रक्तसंचार का प्रभावित होना, शरीर के लगभग हर हिस्से को प्रभावित करता है। इससे किडनी की समस्याओं में भी इजाफा हो सकता है, क्योंकि इसका प्रभाव रेनल धमनियों पर भी पड़ता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रावण मास में इस बार 5 सोमवार के 5 महादेव कौन से हैं