Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Holi 2024: हाई कोलेस्ट्रॉल की है समस्या तो होली पर भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें

होली पर हाई कोलेस्ट्रॉल मरीज न खाएं ये चीज़ें, बढ़ सकती है समस्या

हमें फॉलो करें Holi 2024

WD Feature Desk

Holi 2024
  • ज्यादा तली भुनी चीज़ें न खाएं।
  • प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचें।
  • ज्यादा मीठा खाने से बचें।
Holi 2024: होली का त्योहार मस्ती और उत्साह का होता है। इस दिन रंग लगाने के साथ स्वादिष्ट पकवान खाए जाते हैं। लेकिन आज के समय में कई लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट की समस्या होने लगती है। ऐसे में दिल को हेल्दी रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होना ज़रूरी है। आप इस होली 2024 ऐसी चीज़ों के सेवन से बचें जो आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक है। आइए जानते हैं कि किन चीज़ों का सेवन आपको नहीं करना चाहिए...
 
1. तली भुनी चीज़ें : हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को तले हुए और मसालेदार खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। ऐसे आहार में अधिक कैलोरी होती है। समोसे, पकोड़े, कचोरी आदि ये सभी डीप फ्राइड खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ता है।
 
2. प्रोसेस्ड फूड : हाई कोलेस्ट्रॉल वाले रोगियों को प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे फ्रोजन पिज़्ज़ा सॉसेज, नगेट्स, पैक्ड नमकीन, इन सभी खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। अक्सर सेलिब्रेशन के मौके पर इन चीजों का अधिक उपयोग होता है। ये सभी लो-फाइबर खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनका सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।
webdunia
3. बेकरी आइटम : कुकीज, केक, पेस्ट्री, और अन्य प्रकार के बेक्ड आइटमों का सेवन भी बचना चाहिए। इनमें मैदा, चीनी, और मक्खन का उपयोग अधिक होता है। इनका सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।
 
4. मीठा : हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को ज्यादा मीठे के सेवन से भी बचना चाहिए। ज्यादा मीठा खाने से शुगर लेवल बढ़ता है। इस कारण से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। ज्यादा वजन बढ़ने के कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ता है जिससे हार्ट संबंधी समस्या होने लगती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्वांचल से चुनाव लड़ने वाले राजनीति के 6 दिग्गज