Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इन 5 समय पर आपको अपना वजन बिलकुल नहीं नापना चाहिए

हमें फॉलो करें best time to measure weight
best time to measure weight
किसी भी व्यक्ति की हेल्थ एक ऐसी वेल्थ होती है जिसमें इन्वेस्ट करने के बाद आपको लॉन्ग टर्म फायदा होता है। आज के समय में अधिकतर लोग अपनी हेल्थ को लेकर सतर्क हो गए हैं लेकिन भारतीय व्यंजनों के  स्वाद के आगे किसी की भी डाइट ढीली पड़ सकती है। भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई ऐसे देश हैं यहां लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। फैट के कारण आपको कई फिजिकल और मेंटल समस्या का भी सामना करना पड़ता है। साथ ही फैट के कारण आपको हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी कई गंभीर बिमारियों का खतरा भी होता है।

वज़न कम करने के लिए सबसे बेहतरीन रास्ता एक्सरसाइज है। एक्सरसाइज के साथ आपको नियमित रूप से अपना वज़न भी चेक करना चाहिए ताकि आप अपनी प्रोग्रेस को आसानी  से समझ सकें। वज़न नापने के भी कुछ नियम होते हैं और साथ ही आपको इन 5 समय पर वज़न नहीं नापना चाहिए। चलिए जानते हैं किबी किस समय आपको अपना वज़न नहीं नापना चाहिए....
 
1. सुबह फ्रेश होने से पहले: सुबह उठने के बाद खाली पेट से पहले आपको अपना वज़न नहीं नापना चाहिए। अगर आप सुबह पेशाब या फ्रेश होने नहीं गए हैं तो आपको अपना वज़न नहीं नापना चाहिए। ऐसा करने से आपका वज़न सही नहीं आएगा क्योंकि आपका पेट ठीक तरह से साफ़ नहीं हुआ है। 
webdunia
2. एक्सरसाइज के बाद: अधिकतर लोग वर्कआउट के तुरंत बाद अपना वज़न नापते हैं। एक्सरसाइज करने के बाद आपका शरीर पानी को होल्ड किये रहता है। इसलिए एक्सरसाइज के तुरंत बाद वज़न नापने से आपका वज़न ज्यादा आ सकता है। एक्सरसाइज के बाद वज़न नापने से आप निराश हो सकते हैं इसलिए एक्सरसाइज के आधे से 1 घंटे बाद ही आपना वज़न नापें।
 
3. शराब पीने के बाद: अगर आप शराब पीते हैं तो आपको उसके तुरंत बाद अपना वज़न नहीं नापना चाहिए। शराब पीने के बाद आपके शरीर में पानी और नमक की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपका वज़न ज्यादा आ सकता है। 
 
4. जमकर खाने के बाद: अगर आप पेट भरकर खाना खाते हैं  तो उसके बाद भी आपको अपना वज़न नहीं नापना चाहिए। आपका खाना तुरंत डाइजेस्ट नहीं होता है और आपका पेट फुल रहता है जिससे आपका वज़न बढ़ जाता है। 
 
5. नींद न आने के बाद: नींद न आने के बाद भी आपको अपना वज़न नहीं नापना चाहिए। ठीक से नींद न लेने के कारण आपके मसल रिलैक्स नहीं  होते हैं जिससे आपका वज़न बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर नींद के बाद ही अपना वज़न नापें। 
 
वज़न नापने का सही समय क्या है?
  • जब आप फ्रेश हो जाएं और आपका खाली पेट हो।
  • साधारण कपड़ों में यानि हलके कपड़ों में आपको वज़न नापना चाहिए।
  • सप्ताह में के दिन आपको सुबह अपना वज़न नापना चाहिए। 
  • एक बेहतर और पूरी नींद के बाद ही आपको अपना वज़न नापना चाहिए। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जन्माष्टमी पर कविता: नन्द के ललना मंद-मंद मुस्काए