इस मौसम में जरूर खाएं सेहत भरे बादाम, जानिए 15 फायदे

Webdunia
1
 
सूखे मेवे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मेवा है बादाम, जो कई तरह के फायदे देता है। जानिए इसके 15 फायदे - 
 
1 यह बौद्धिक ऊर्जा बढ़ाने वाला, दीर्घायु बनाने वाला है। 
 
2 मीठे बादाम तेल के सेवन से मांसपेशियों में दर्द जैसी तकलीफ से तत्काल आराम मिलता है। 
 
3 बादाम तेल का प्रयोग रंगत में निखार लाता है और बेजान त्वचा को रौनक प्रदान करता है। 
 
4 त्वचा की खोई नमी लौटाने में भी बादाम तेल सर्वोत्तम माना गया है। 
 
5 शुद्ध बादाम तेल तनाव को दूर करता है। दृष्टि पैनी करता है और स्नायु के दर्द में भी राहत दिलाता है। 

ALSO READ: बादाम : सर्दियों का सच्चा साथी, जानें 20 गुण
 
6 विटामिन डी से भरपूर बादाम तेल बच्चों की हड्डियों के विकास में भी योगदान करता है। 
 
7 बादाम तेल से रूसी दूर होती है और बालों की साज-संभाल में भी यह कारगर है। इसमें मौजूद विटामिन तथा खनिज पदार्थ बालों को चमकदार और सेहतमंद बनाते हैं।  
    
8 बादाम में मूल रूप से प्रोटीन (16.5 प्रतिशत) और तेल (41 प्रतिशत) का मिश्रण समाया होता है। 
 
9 बादाम का चाहे जिस रूप में सेवन किया जाए, यह तय है कि उनमें समाए चिकित्सकीय गुणों का पूरा लाभ व्यक्ति को मिलता है। 
 
10  बादाम तेल से कब्ज दूर होती है और यह शरीर को ताकतवर बनाता है।

ALSO READ: बादाम-खसखस का ठंडाई शर्बत (देखें वीडियो)
 
11 पूरे परिवार के लिए आदर्श टॉनिक बादाम तेल का सेवन फूड एडिटिव के तौर पर किया जा सकता है। 
 
12 यह पेट की तकलीफों को दूर करने के साथ आंत की कैंसर में भी उपचारी है। 
 
13 बादाम तेल के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यानी यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है। 
 
14 बादाम मस्तिष्क और स्नायु प्रणालियों के लिए पोषक तत्व है।  
 
15 यह दिल, दिमाग और देह तीनों के लिए गुणकारी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

तरबूज काटकर रख देते हैं फ्रिज में तो बन सकता है जहर!

Sunglasses लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, आंखों को धूप से बचाएंगे इस तरह के चश्मे

जल्दी गल जाता है केला तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज के अलावा भी होती हैं ये 7 बीमारियां

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

23 अप्रैल : वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम

क्या दुनिया का कोई देश वैसा धर्मनिरपेक्ष है, जैसी भारत से अपेक्षा की जाती है?

विश्व पृथ्वी दिवस पर इसके संरक्षण का लें संकल्प :गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

सियाह रात के सोनहला भोर होला आ गिरमिटिया एकर बेहतरीन उदाहरण बा :मनोज भावुक

अगला लेख