Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर आपके मुंह से आती है बदबू तो...

हमें फॉलो करें अगर आपके मुंह से आती है बदबू तो...
सांसों की दुर्गंध एक गंभीर समस्या है। आपके मुंह से बदबू आती है यह बात आपको पता भी बड़े ही शर्मसार कर देने वाली स्थिति में चलती है। अगर आपका मुंह अक्सर सुखा रहता है, आपको मुंह में ड्राइनेस महसूस होती है तो यह दुर्गंध की एक बड़ी वजहों में से एक है, ऐसी स्थिति में कई बार आपको खुद भी महसूस होता कि आपके मुंह से बदबू आ रही है। 
 
आपको मुंह से दुर्गंध की समस्या है, यह बात आपका कोई बेहद नजदिकी ही आपको बताने का साहस कर सकता है। बाकि लोग तो इस वजह से केवल आपसे दूरी ही बनाएगें। तो इससे पहले कि लोग आपसे दूरी बनाना शुरु करें, आइये जानते हैं इस समस्या की वजह और उपाय :  
 
1. कई बार कुछ दवाईयों का सेवन या फिर कुछ बीमारियों, की वजह से मुंह से बदबू आ सकती है।
 
2. मसूड़ों की बीमारी, शरीर में जिंक की कमी या डाइबिटीज के कारण भी मुंह से बदबू आ सकती है। इसके लिए जिंक से भरपूर चीजें खाएं।
 
3. अधि‍क मसालेदार खाना, प्याज, लहसुन, अदरक, लौंग, काली मिर्च का सेवन मुंह की बदबू का कारण बन सकता है। इनका प्रयोग कम करें।
  
4. अधि‍क समय तक बिना कुछ खाए पिए रहना भी मुंह में बदबू पैदा करता है। इसलिए सही समय पर भोजन करें और दांतों में फंसे हुए भोजन को हमेशा साफ करें।
 
5. मुंह में सूखापन रहने से बैक्टीरिया पनपते हैं जो बदबू पैदा करते है। इसके लिए जरूरी है कि समय-समय पर पानी पीते रहें।
 
6. ठीक से पाचन न होने और पेट खराब होने के कारण भी मुंह से बदबू आती है। इसके लिए जरूरी है कि खाना धीरे-धीरे और चबा-चबा कर खाएं और खाने के बाद कुछ देर वॉक करें व पाचक चीजों का सेवन करें।
 
7. सौंफ, पिपरमिंट, इलायची, मुलेठी, भुना जीरा, धनिया आदि प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर हैं जिन्हें खाने के बाद लें। 
8. अधिक चीनी का प्रयोग आपके दांतों को हानि पहुचाता है, बिस्किट, कैंडी आदि को छोड़ दें या कम मात्रा में लें। भूरी चीनी का उपयोग करें। चीनी आपके मुंह में सूखेपन को बढ़ाती है जो मुंह से बदबू आना का मुख्य कारण है।
 
9. अपने खाने में नियमित रुप से दही शामिल कर लें। यह मुंह की दुर्गंध को ठीक करने में मदद करता है।
 
10. खाने के बाद इलायची चबाएं। इससे भी लाभ होगा।
 
11. अगर आपको दांतो में प्लाक की समस्या रहती है तो एक अच्छा एंटी माइक्रोबियल माउथवाश, कुल्ला करने के लिए यूज़ करें।
 
12. ऐसा टूथपेस्ट यूज़ करें जिसमें फ्लोराइड की मात्रा अच्छी हो। यह आपके दांतों को लंबे समय तक ठीक रखने में मदद करेगा।
 
13. यदि आपके दांत आड़े-तिरछे हैं तो फ्लॉस करना बिलकुल ना भूलें। यह आपके दांतों के बीच जाकर जमा खाना बाहर निकालने में मदद करता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि 2018 : जानिए दुर्गा पूजन का महत्व...