Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेलिब्रिटी क्यों खाते हैं avocado? फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

हमें फॉलो करें avocado benefits
avocado benefits
आपने अक्सर कई सेलिब्रिटीज को एवोकाडो का सेवन करते हुए देखा होगा। एवोकाडो न सिर्फ विदेश बल्कि भारत में भी काफी प्रचलित है। कई भारतीय एक्टर और एक्ट्रेस इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। एवोकाडो आपको सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। कई सेलिब्रिटी एवोकाडो टोस्ट, सलाद या कई तरह से इसे अपने नाश्ते में शामिल करते हैं। एवोकाडो में कई तरह के विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व होते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। चलिए जानते हैं एवोकाडो के फायदे के बारे में..
 
क्या है एवोकाडो खाने के फायदे
 
1. दिमाग के लिए सेहतमंद: एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन E होता है जो आपके दिमाग के सेल के लिए बहुत फायदेमंद है। एवोकाडो के सेवन से  Alzheimer की बीमारी या याददाश्त कमजोर होने का खतरा कम होता है। इसके साथ ही ये आपके दिमाग के सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। इसके सेवन से आपके सोचने और समझने की क्षमता बढ़ती है।
 
2. हृदय के लिए हेल्दी: एवोकाडो आपकी दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एक स्टडी के अनुसार रोज़ एवोकाडो के सेवन से आप दिल की बीमारी का खतरा कम कर सकते हैं। इसके साथ ही एवोकाडो के सेवन से बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ये आपके ब्लड प्रेशर को भी कम करता है जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्या से राहत मिलती है। साथ ही भविष्य में आपको हृदय की समस्या का खतरा कम रहता है।
webdunia

 
3. आंखें होती हैं तेज: आपकी आंखों के लिए एवोकाडो बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन E और नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपके विज़न को बेहतर करता है। अगर आपको देखने की समस्या है या आपकी आंखों पर जोर पड़ता है तो आपको रोज़ एक एवोकाडो का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
 
4. कैंसर से बचाव: एवोकाडो के सेवन से आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। एवोकाडो में फोलेट नामक तत्व होता है जो आपके शरीर में कैंसर बनने से रोकता है। एवोकाडो के नियमित सेवन से आप ब्रेस्ट, ओरल और थ्रोट कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
 
5. डिप्रेशन से राहत: एवोकाडो आपको डिप्रेशन से भी राहत देता है। जैसा की हमने आपको बताया कि एवोकाडो में फोलेट होता है जो आपके दिमाग में हैप्पी हार्मोन का निर्माण करता है। आपके दिमागे में serotonin, dopamine और norepinephrine जैसे हार्मोन उत्पन्न होते हैं जो आपको बेहतर नींद, बेहतर मूड प्रदान करने के साथ स्ट्रेस को कम करते हैं।
 
एवोकाडो की जगह खा सकते हैं आप ये चीज़ें
  • ब्रोकोली
  • पालक
  • काजू
  • कीवी
  • केले
  • चिया सीड्स



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Health Tips : बुढ़ापे में भी आपको जवान बनाए रखेगा ये बेहद करामाती फल, मात्र 5 रुपए में मिल जाएगा