Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए अखरोट के 7 बेमिसाल फायदे

हमें फॉलो करें जानिए अखरोट के 7 बेमिसाल फायदे
सूखे मेवों में शामिल अखरोट आपकी सेहत से लेकर सौंदर्य तक के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप अब तक अंजान हैं इसके बेमिसाल स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ से, तो जरूर जानिए अखरोट के य‍ह 8 फायदे - 

 
1 दिनभर में एक मुट्ठी या 4 से 5 अखरोट का सेवन आपके हृदय को तंदुरुस्त रखने के साथ ही, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। अखरोट खाने के 4 घंटे के भीतर ही अपना असर दिखाना शुरु कर देता है।


2 अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट न केवल आपकी त्वचा को बेहतरीन बनाता है बल्कि आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं जो आपको जवां बनाए रखने के साथ ही सेहत से जुड़े फायदे देते हैं।

webdunia
 
मानव मस्तिषक के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं।


4 डाइबिटीज के रोगियों के लिए अखरोट एक अचूक दवा है, और उनके लिए भी जो टाइप 2 डाइबिटीज से बचना चाहते हैं। इसमें मौजूद मोनो पॉली असंतृप्त वसा इंसुलिन संवेदनशीलता के लिए बेहतर है।

webdunia
 
त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अखरोट का तेल बेहतरीन उपाय है। संबंधि‍त स्थान पर इसे लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इसके अलावा मुंह में छाले, गले की समस्या या खुजली होने पर भी यह फायदेमंद है।

6 फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थि‍ति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।

  
webdunia
 
अखरोट का सेवन हड्डि‍यों के लिए भी कम फायदेमंद नहीं है। यह कैल्शि‍यम का पुन: अवशोषण करने में सहायक है जो हड्ड‍ियों की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक पोषक तत्व है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi