Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंख फड़कने को शुभ या अशुभ का संकेत मानते हैं? तो जरा संभल जाएं, कुछ और भी कारण हो सकता है

हमें फॉलो करें आंख फड़कने को शुभ या अशुभ का संकेत मानते हैं? तो जरा संभल जाएं, कुछ और भी कारण हो सकता है
जब आपकी आंख फड़कती है तो कही आप भी ये अनुमान तो नहीं लगाते कि कुछ शुभ या अशुभ होने वाला है? अगर अब तक आंख फड़कने को आप शुभ या अशुभ होने का संकेत मानते आए है और इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, तो जरा संभल जाइए। आंख फड़कना आपकी आंखों की कमजोर सेहत की निशानी भी हो सकती है। आइए, जानते हैं कैसे - 
 
 
1 आंखों की समस्या :
 
आंखों में मांस पेशियों से संबंधित समस्या होने पर भी आंख फड़क सकती है। अगर लंबे समय से आपकी आंख फड़क रही है, तो एक बार आंखों की जांच जरूर करवा लें। हो सकता है आपको चश्मा लगाने की जरूरत हो या आपके चश्मे का नंबर बदलने वाला हो।
 
2 तनाव :
 
तनाव के कारण भी आपकी आंख फड़क सकती है। खास तौर से जब तनाव के कारण आप चैन से सो नहीं पाते और आपकी नींद पूरी नहीं होती, तब आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।
 
3 थकान :
 
अत्यधिक थकान होने पर आंखों में भी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा आंखों में थकान या कम्यूटर, लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते रहने से भी यह समस्या हो सकती है। इसके लिए आंखों को आराम देना जरूरी है।
 
4 सूखापन :
 
आंखों में सूखापन होने पर भी आंख फड़कने की समस्या होती है। इसके अलावा आंखों में एलर्जी, पानी आना, खुजली आदि समस्या होने पर भी ऐसा हो सकता है।
 
5 पोषण :
 
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर आंख फड़कने की समस्या पैदा सकती है। इसके अलवा अत्यधिक कैफीन का शराब का सेवन र्भी इस समस्या को जन्म देता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिंदगी का फलसफा सिखाते हैं मेरे दोहे