Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सावधान, ज्यादा देर तक यूरिन रोकने से है संक्रमण का खतरा...

हमें फॉलो करें सावधान, ज्यादा देर तक यूरिन रोकने से है संक्रमण का खतरा...
क्या टॉयलेट व यूरिन जाने की जरूरत महसूस होने पर भी आप लंबे समय तक वॉशरूम जाना टालते रहते हैं? अगर हां, तो अब आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यूरिन रोकने की आदत आपके लिए बेहद घातक साबित हो सकती है। आइए, आपको यूरिन रोकने की आदत से होने वाले  5 नुकसान के बारे में बताते है-
 
1 यूरिन द्वारा शरीर से अवांछित हानिकारक पदार्थों का निष्कासन होता है। अगर आप वॉशरूम की जरुरत महसूस होने के कुछ समय बाद तक भी यूरिन के लिए नहीं जाते, इसका मतलब आप उन हानिकारक पदार्थों को शरीर में रोककर संक्रमण या बीमारी का निमंत्रण दे रहे हैं। यह घातक हो सकता है।
 
2 आपको वॉशरूम की जरूरत महसूस हो रही है, इसका मतलब है कि आपका ब्लेडर अब पूरी तरह से भर चुका है। इसके बावजूद यूरिन रोके जाने पर ब्लेडर पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
 
3 अगर आप लंबे समय तक यूरिन रोककर रखते हैं, तो आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। दरअसल कुछ समय की देरी होने पर भी यूरिन ब्लेडर से किडनी में वापस पहुंचकर सकता है जिसके फलस्वरुप स्टोन का निर्माण हो सकता है।
 
4 सही समय पर यूरिन के लिए न जाना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बन सकता है जिसके कारण बैक्टीरिया पनपते हैं और किडनी के साथ संबंधि‍त अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकते हैं।
 
5 अधि‍क समय तक यूरिन रोकना आपको मूत्र संबंधी कई रोगों कर शि‍कार बना सकता है साथ ही किडनी खराब कर सकता है। इतना ही नहीं आपकी महसूस करने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनी सुंदरता को कई गुना बढ़ाना है, तो आप भी बेबी ऑयल लगाएं