Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मीठा नीम अगर नहीं करते पसंद, तो फायदे जानकर हर सब्जी में डालने लगेंगे

हमें फॉलो करें मीठा नीम अगर नहीं करते पसंद, तो फायदे जानकर हर सब्जी में डालने लगेंगे
मीठा नीम दाल, सब्जियों में केवल खुशबू और स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसके सेवन से आपको ऐसे सेहत और सौन्दर्य फायदे भी मिलते हैं जो शायद ही आपको पता होंगे। आइए, जानते हैं -
 
1. सबसे पहले तो इसकी ताजा पत्तियों में एक अलग ही खुशबू होती है, जो फ्रिज में या बाहर रखने पर कम होती जाती है, इसलिए कोशिश रहे कि हमेशा ताजा करी पत्ते का इस्तेमाल करें।
 
2. कुछ लोग करी पत्ता सब्जी से बाहर निकालकर रख देते हैं, जबकि इसे खा लेना चाहिए। करी पत्ता बहुत पौष्टिक होता है। इसमें मैग्नेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर और विटामिन भी होता है।
 
3. लीवर शरीर का बहुत महत्‍वपूर्ण हिस्सा है और इसका निरंतर बिना रुके सही तरीके से काम करना जरुरी होता है। करी पत्ता लीवर को सशक्त बनाता है। यह लीवर को बैक्‍टीरिया तथा वायरल इंफेक्शन से बचाता है। इसके अलावा यह फ्री रेडिकल्स, हेपेटाइटिस, सिरोसिस जैसी कई बीमारियों से भी बचाता है।
 
5. करी पत्ता में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A होता है। विटामिन A आंखों के स्वास्थ्‍य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से आंखों की रोशनी कम होना जैसी कई समस्या हो सकती है। तो विटामिन A की कमी को पूरा करने के लिए भी आपको करी पत्ते का सेवन करना चाहिए।
 
6. करी पत्ते में LDL कोलेस्ट्रॉल कम करने की प्रकृति होती है। LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिल की बीमारियां हो जाती हैं। इस तरह करी पत्ता दिल की बीमारियों से भी आपको दूर रखता है।
 
7. करी पत्ते में बालों को मॉइश्‍चराइजिंग करने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। जो बालों को गहराई से साफ करते हैं और इन्‍हें बढ़ाने के साथ-साथ मजबूत भी बनाते हैं। करी पत्ते की सूखी पत्तियों का पाउडर बनाकर तिल या नारियल के तेल में मिला लें, फिर इस तेल को थोड़ा गर्म करके सिर में मसाज करें। इसे रातभर रखें और फिर सुबह शेंपू कर लें। इस प्रकार मालिश करने से बाल गिरना बंद हो जाएंगे और वह मजबूत भी होंगे।
 
8. करी पत्ते में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और फेनोल्स पाए जाते हैं, जो हमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाते हैं। करी पत्ते का विशेष तत्व ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करने में सक्षम है।
 
9. करी पत्ते में आयरन तथा फोलिक एसिड दोनों पाए जाते हैं। इसलिए यह शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।
 
10. करी पत्ता हमारे खून में शुगर की मात्रा को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर भी शुगर का लेवल सही रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपके पाचन को सुधारता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। इस प्रकार डायबिटीज से बचने के लिए भी आपको करी पत्ते का सेवन करना चाहिए।
 
11. एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होने के कारण इसका पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। यह त्वचा के लिए भी गुणकारी है और त्वचा में इंफेक्शन होने पर इससे लाभ मिलता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शर्तिया छूटेगा चश्मा,अगर आजमाएंगे ये 3 काम के टिप्स