Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेहत के लिए खतरनाक हैं आपकी ये 10 अच्छी आदतें, हो जाएं सावधान

अच्छी आदतों से सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

हमें फॉलो करें harm from good habits

WD Feature Desk

, सोमवार, 29 जनवरी 2024 (12:59 IST)
Health tips: वर्तमान काल में लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक होते जा रहे हैं जिसके चलते लोग कई तरह के नुस्खे, टिप्स या डाइट को आजमा रहेंगे। हम सेहतमंद बने रहने के लिए कई अच्छी आदतों को अपनाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उन अच्छी आदतों में से 10 आदतें ऐसी हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
1. अधिक पानी का सेवन : यह यह सुनते और पढ़ते आए हैं कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसकी वजह है बॉडी को हाइड्रेट रखना यानी डिहाइड्रेशन से बचना। लेकिन यह आदत शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है। ज्यादा पानी पीने से आपका वजन भी बढ़ सकती है। शरीर में बचा हुआ पानी आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ता है। जरूरत से ज्यादा पानी पीना उल्टी की समस्या को जन्म देता है। अधिक पानी से शरीर में तेजी से सोडियम के लेवल कम होने लगता है जिसके चलते मस्तिष्क में सूजन, टिशू में स्वेलिंग और बॉडी में सूजन आ सकती है। आवश्यकता से अधिक पानी पीने से सुबह उठते ही आंखों के नीचे सूजन और पेट में गैस की समस्या को होने लगती है। बॉडी में वॉटर टाक्सीसिटी की प्रॉब्लम हो सकती है जिससे कई तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह किडनी को भी खराब कर सकता है और प्रोस्टेट की समस्या भी उत्पन्न कर सकता है। इसलिए प्यास लगे तब ही पानी पीना चाहिए और ज्यादा नमक खाने से बचना चाहिए। पानी न कम पीएं और न ज्यादा। 
 
एक शोध में पाया गया है कि बोतलबंद में बैक्टीरिया या केमिकल्स का लेवल ज्यादा था। इसी के साथ ही उसमें प्लास्टिक के कणों की संख्या भी ज्यादा थीं। इसके बजाय फिल्टर्ड या शुद्ध नल का पानी पिएंगे तो अच्छा रहेगा।
2. फलों का सेवन : कई लोग फलाहार करते हैं या सेहत के लिए फलों का सेवन करते हैं। यदि आप रात में फल खा रहे हैं तो यह सेहत के लिए फायदेमंद साबित नहीं होंगे। इसी के साथ ही भोजन के साथ या भोजन के तुरंत बाद फलों का सेवन करने को अवॉयड करना चाहिए। कभी भी फलों का डेजर्ट के तौर पर सेवन नहीं करना चाहिए। फलों को सलाद की तरह उपयोग कर सकते हैं या सुबह नाश्ते में फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है।
 
3. प्रोटीन के लिए मांसाहार अपनाना : कई लोगों में प्रोटीन की कमी हो जाती हैं या वे अधिक प्रोटीन लेना चाहते हैं ताकि सेहतमंद बनने रहे, इसके लिए शाकाहारी लोग दूध, पनीर या सोयाबीन को छोड़कर अंडे या नॉनवेज को खाने लगते हैं। यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाएगा और दूसरी समस्याएं उत्पन्न होने लगेगी। नॉनवेज या अंडे में प्रोटीन और सैचुरेटेड फैट की भरपूर मात्रा आपके दिल के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। इससे क्रॉनिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोग डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हाइपरटेंशन हो सकता है।
webdunia
4. हद से ज्यादा कसरत करना : आवश्यकता और क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसी के साथ ही ये शरीर और दिमाग की नसों को फुला देता है, जो कि खतरनाक है। इससे दिमाग तनाव में रहने लगता है जिसका आपको पता भी नहीं चलता है। इससे दिल का खतरा भी बढ़ जाता है। अत्यधिक कसरत से शरीर पर नेगेटिव इंपेक्ट पड़ सकता है। शरीर वक्त के पहले ही थकने लगता है। बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं।
5. फैटी चीजों को त्यागना : फैट भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन कई लोग इनका पूरी तरह से त्याग कर देते हैं। वजन कम करने के चक्कर में चिकनाई और फैट से युक्त चीजों का पूरी तरह से त्याग करना भी नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपकी स्किन की चमक खो सकती है। ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट बचना चाहिए। आपको नट्स, सीड्स आदि का सेवन करना चाहिए। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि कई लोग गुड फैट के लिए सिर्फ नट्स ही लेते हैं तो यह भी नुकसानदायक है। 
 
6. सिर्फ फाइबर युक्त सब्जियां ही खाना : कई लोग पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए या पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, अफरा आदि से बचने के लिए फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन ही करते हैं। अत्यधिक फाइबर आपका पेट खराब भी कर सकता है। यह पेट संबंधी और भी कई दूसरी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए बैलेंस बनाकर रखें।  
7. ज्यादा बार ब्रश करना : ओरल हाइजीन को बनाए और दांतों को चमकाए रखने के लिए कई लोग दिन में तीन बार और रात में सोते वक्त ब्रश करते हैं और वह भी करीब 5 से 7 मिनट तक ब्रश करते रहते हैं। आपकी यह आदत दांतों की प्रोटेक्टिव लेयर को खराब कर सकती है। ज्यादा बार ब्रश करने से मसूड़े कमजोर हो सकते हैं या दांतों के बीच गैप बढ़ सकती है, जिसके चलते दांत हिलने लगते हैं और दांतों से खून निकलने लगता है। इन कारणों के चलते वक्त के पहले ही दांत निकल सकते हैं।
 
8. बार बार सैनिटाइजर का प्रयोग करना: कोविड के बाद से ही लोग अब हर व्यक्ति छोटी छोटी चीजों पर सैनिटाइजर का प्रयोग करने लगा है। हाथों को बार बार सैनिटाइज करना भी नुकसानदायक है। इससे स्किन का pH लेवल को बिगाड़ सकता है। स्किन में हेल्दी बैक्टीरिया का संतुलन भी बिगड़ सकता है और आपकी स्किन डैमेज हो सकती है।
10. लंच स्किप करना या अत्यधिक उपवास करना : यदि आप वजन कम करने के चक्कर में सुबह नाश्ता करते हैं और दोपहर का लंच स्किप कर देते हैं और फिर राम में डिनर करते हैं तो यह आदत नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। एक शोध के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से भोजन छोड़ते हैं, उनका वजन उन लोगों की तुलना में अधिक होता है, जो पूरे दिन अक्सर खाते रहते हैं। दोपहर का भोजन छोड़ना आपकी भूख को बाद में बढ़ा सकता है, जिससे आप अधिक खा सकते हैं। दूसरा यह कि अत्यधिक उपवास करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पढ़ता है और व्यक्ति वक्त के पहले ही बूढ़ा होने लगता है। इससे शरीर कमजोर भी होने लगता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माघी चतुर्थी पर इस भोग से प्रसन्न होंगे श्री गणेश, जानें तिलकूट और लड्‍डू बनाने की सरल विधि